नारी डेस्क: कोल्ड प्लंज थेरेपी यानी बर्फीले या ठंडे पानी में डुबकी लगाना एक प्राचीन तकनीक है, जिसका उपयोग स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक शांति के लिए किया जाता है। इसे आइस बाथ, कोल्ड वाटर इमर्शन (CWI) या क्रायोथेरेपी भी कहा जाता है। हालांकि, यह फायदेमंद होने के साथ-साथ कुछ जोखिम भी ला सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और सावधानियों के बारे में।
यह भी पढ़ें: होली से पहले सलमान की एक्ट्रेस के साथ हुआ बड़ा हादसा
कोल्ड प्लंज के फायदे
एक्सरसाइज या वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में दर्द और सूजन (Muscle Soreness) होना आम बात है। कोल्ड प्लंज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों की रिकवरी तेजी से होती है। ठंडे पानी में डुबकी लगाने से शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं (WBC) की संख्या बढ़ती है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। कोल्ड प्लंज करने से एंडोर्फिन (खुशी देने वाले हार्मोन) रिलीज होते हैं, जिससे तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। यह माइंडफुलनेस और फोकस को बढ़ाता है।
ब्लड सर्कुलेशन में होता है सुधार
जब शरीर ठंडे पानी में डुबकी लगाता है, तो रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती और फैलती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे दिल की सेहत और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ठंडे पानी में जाने से शरीर ब्राउन फैट (Brown Fat) को सक्रिय करता है, जो कैलोरी जलाने और वजन घटाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: Sunita Williams को लेने जा रहा नासा का मिशन हुआ फेल
कोल्ड प्लंज के संभावित नुकसान और सावधानियां
ठंडे पानी में अचानक जाने से दिल की धड़कन तेज हो सकती है और यह हार्ट अटैक या ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ा सकता है। अगर शरीर ज्यादा समय तक ठंडे पानी में रहे तो हाइपोथर्मिया (Hypothermia) हो सकता है, जिसमें शरीर का तापमान बहुत ज्यादा गिर जाता है और बेहोशी या शॉक आ सकता है। ठंडे पानी में डुबकी लगाते ही शरीर सडन शॉक रिस्पॉन्स (Sudden Shock Response) दे सकता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। बहुत ज्यादा ठंडा पानी त्वचा और नसों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे सुनपन (Numbness) या जलन महसूस हो सकती है।
कोल्ड प्लंज लेने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
धीरे-धीरे शुरुआत करें:पहले हल्के ठंडे पानी से शुरुआत करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
सुरक्षित तापमान चुनें:10-15°C पानी सबसे सही माना जाता है।
डॉक्टर की सलाह लें: अगर आपको दिल की बीमारी, हाई बीपी या सांस की समस्या है तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
सीमित समय तक रहें: कोल्ड प्लंज 2-5 मिनट से ज्यादा नहीं लेना चाहिए।
वार्मअप करें: बाहर निकलने के बाद तुरंत गर्म कपड़े पहनें और हल्की एक्सरसाइज करें।