18 DECTHURSDAY2025 2:45:17 AM
Nari

होली से पहले सलमान की एक्ट्रेस के साथ हुआ बड़ा हादसा,  यह हालत देख दुखी हुए फैंस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Mar, 2025 02:20 PM
होली से पहले सलमान की एक्ट्रेस के साथ हुआ बड़ा हादसा,  यह हालत देख दुखी हुए फैंस

नारी डेस्क: होली से पहले बॉलीवुड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मैंने प्यार किया कि एक्ट्रेस भाग्यश्री के साथ एक हादसा हो गया, जिसके बाद उन्हें 13 टांके आए हैं।  सर्जरी के बाद भाग्यश्री की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसे देख फैंस काफी चिंता में है और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

PunjabKesari
भाग्यश्री अपने हमेशा मुस्कुराते चेहरे और बेमिसाल खूबसूरत के लिए जानी जाती हैं, हालांकि अब उन्हे किसी की नजर लग गई है और उनके चेहरे पर गहरे घाव लगे हैं। खबरों की मानें तो पिकलबॉल खेलने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, उनकी सर्जरी हुई। उनके माथे पर 13 टांके लगे हैं।

PunjabKesari
वायरल हो रही तस्वीरों में भाग्यश्री अस्पताल के बेड पर लेटी दिखाई दे रही है और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। एक और तस्वीर में उनके चेहरे पर टांके के निशान साफ नजर आ रही है।  फैंस भाग्यश्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
 

Related News