26 APRFRIDAY2024 12:31:27 AM
Nari

मां को कब और कितनी बार महसूस होती है Baby Kick?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 17 Jun, 2020 01:52 PM
मां को कब और कितनी बार महसूस होती है Baby Kick?

मां बनना हर औरत के लिए बेहद सौभाग्य की बात है। इस अनुभव को शब्दों में बयां कर पाना काफी मुश्किल है। एक मां को जितनी इंसान बच्चे के गर्भ से बाहर आने का होता है उतना ही इंतजार उसे भ्रूण की पहली किक का रहता है। बेबी की पहली किक का एहसास शब्दों में बयां कर पाना भी मुश्किल है। मगर क्या आप जानती हैं कि गर्भ में कब और कितनी बार बेबी किक महसूस होती है।

चलिए आपको बताते हैं कि प्रेगनेंसी के किस महीने से बेबी किक की शुरुआत होती है और बच्चे के विकास के लिए ये कितनी महत्वपूर्ण है।

कब महसूस होती है बेबी किक?

प्रेगनेंसी की शुरुआत में ही मां को लगता है कि गर्भ में बेबी किक कर रहा है जबकि वो गैस होती है। प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में गैस बनना आम बात है, जिसे मां धोखे से बेबी किक समझ बैठती है।

PunjabKesari

20 से 30वें हफ्ते

9 महीने की प्रेगनेंसी में कुल 40 हफ्ते होते हैं यानि 20वें हफ्ते से मां प्रेगनेंसी का आधा सफर पूरा कर चुकी होती है। यहीं से बेबी किक की भी शुरुआत है। कुछ माओं को 16 वें हफ्ते में भी हल्की बेबी किक महसूस हो सकती है। मगर ,20 से 30वें हफ्ते के बीच बेबी किक काफी स्ट्रॉन्ग हो जाती है। मां इसे साफ तौर पर महसूस कर सकती है। कई बार भ्रूण की डेवलपमेंट इतना स्ट्रांग होती है कि इस हलचल को गर्भ के ऊपर से भी देखा जा सकता है।

35वें हफ्ते में घटने लगती है बेबी किक?

प्रेगनेंसी के 35वें हफ्ते में जब भ्रूण का विकास बढ़ने लगता है तो बच्चे की किक महसूस होना कम हो जाती है। ऐसे में आपको परेशान होनी जरूरत नहीं लेकिन अगर बेबी बिल्कुल भी किक नहीं कर रहा तो डॉक्टर से संपर्क करें।

कितनी बार महसूस होती है बेबी किक?

गाइनोकोलाॅजिस्ट अक्सर गर्भवती महिलाओं को बेबी किक काउंट करने के लिए कहती है। ऐसा इसलिए ताकि वह बच्चे की ग्रोथ का अंदाजा लगा सके। डॉक्टर्स के अनुसार, भ्रूण गर्भ में दिन में 12 बार किक करता है, जिसे 4-4 करके डिवाइड किया जाता है।

कब-कब महसूस होती है बेबी किक?

आमतौर पर बेबी 4 किक सुबह नाश्ते के बाद, 4 किक दोपहर खाने के बाद और 4 किक रात के खाने के बाद करता है। अगर इससे कम बेबी किक महसूस हो तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा करवट लेकर सोने और खाने के अलावा बेबी तेज आवाज होने, संगीत सुनने, गहरी सांस लेने और उससे बातें करने पर भी किक करता है।

PunjabKesari

कैसे काउंट करें बेबी किक?

प्रेगनेंसी में डॉक्टर्स बाईं तरफ करवट लेकर लेटने की सलाह देते हैं क्योंकि इससे बच्चे का विकास अधिक तेज़ी से होता है। यहां तक कि बेबी मूवमेंट भी इसी पोजीशन में ज्यादा पता चलती है। बेबी किक काउंट करने के लिए तीनों मील के बाद आप बाईं करवट कर लेट जाएं। अक्सर 2 घंटे के भीतर आप बेबी किक काउंट कर पाएंगी। कभी-कभी इससे भी जल्दी आपको बेबी किक महसूस होनी शुरू हो जाती है।

मां की आवाज पर किक करता है बेबी?

भ्रूण में पल रहा बेबी को अपनी मां की आवाज सबसे पहले समझ आती है इसलिए वह उसकी पर भी किक कर प्रतिक्रिया देता है।

एक मां के लिए यह बेहद सुखद पल होता है, जब उसका बच्चा उसकी आवाज सुनकर रिएक्ट करता है। अपने इस एहसास हो बनाए रखिए और ऐसे ही बच्चे से बातें करती रहिए।

Related News