20 APRSATURDAY2024 2:23:01 PM
Nari

Dhanteras 2020: धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं? यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Nov, 2020 02:23 PM
Dhanteras 2020: धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं? यहां देखें पूरी लिस्ट

दिवाली से ठीक एक या दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। यह त्यौहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दौरान भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा की जाती है और साथ ही लोग इस दिन सोने-चांदी, पीतल, बर्तन आदि खरीदते हैं।माना जाता है इससे धन-संपदा में वृद्धि होती है। चलिए आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ होता है और क्या नहीं।

सबसे पहले जानिए धनतेरस पूजा का शुभ महूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 12 नवंबर गुरुवर को रात 09:30 मिनट से 13 नवंबर शुक्रवार को शाम 05:59 मिनट तक होगा। ऐसे में धनतेरस की शॉपिंग आप 12 और 13 नवंबर दोनों दिन कर सकते हैं। वहीं, धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 05:28 मिनट से शाम को 05:59 मिनट तक होगा।

कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र

भगवान धन्वंतरि की कृपा पाने के लिए धनतेरस पर कुबेर और महालक्ष्मी यंत्र खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि के साथ वैभव बढ़ता है। वास्तु के अनुसार, श्रीयंत्र घर या दुकान की तिजोरी में रखना चाहिए।

PunjabKesari

लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति

धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदकर घर के मंदिर में स्थापित करें। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानियां भी दूर होगी और आपका धन व वैभव भी बढ़ेगा।

सोने-चांदी के सिक्के

आप धनतेरस पर सोने व चांदी के सिक्के या बर्तन आदि भी खरीद सकते हैं। इस दिन खरीदे गए गहने, सिक्कों, बर्तनों की दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी पूजन के साथ पूजा भी करें। मान्यता है कि इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। सोना, चांदी के अलावा भगवान धन्वंतरि की प्रिय धातु पीतल भी है। इस लिए आप पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं।

धनिए के बीज

आप इस दिन सिर्फ 5रूपए की साबुत धनिया खरीदें और फिर गणेश-लक्ष्मी पूजन केबाद उसे तिजोरी या अलमारी में रख दें। माना जाता है इससे सभी आर्थिक परेशानियां दूर होती है।

PunjabKesari

झाड़ू खरीदना भी होता है शुभ

इस दिन झाड़ू खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है। झाडू़ ही आपके घर द्वार को स्वच्छ रखता है। इस दिन भगवान विष्णु, राम और लक्ष्मी के चरणों का आगमन आपके घर होता है।

धनतेरस पर खरीद सकते हैं ये चीजें भी

इसके अलावा धनतेरस पर कपड़े, बर्तन या इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदना भी अच्छा माना जाता है। आप इस दिन व्यवसाय से जुड़ी चीजें, कौंड़ी, शंख, नमक, हत्था जोड़ी भी खरीद सकते हैं।

धनतेरस पर इन चीजों की न करें खरीदारी

. लोहा शनि का कारक माना गया है इसलिए धनतेरस पर लोहे की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में दुर्भाग्य आता है।
. चीनी मिट्टी से बनी चीजें खरीदने से भी घर की बरकत चली जाती है।
. काला रंग या कांच से बनी चीजें भी धनतेरस के दिन घर ना लाएं क्योंकि ये राहु से संबंधित होती है।
. इसके अलावा धनतेरस पर एल्युम‌िन‌ियम के बर्तन खरीदना भी अशुभ माना जाता है।

PunjabKesari

Related News