24 APRWEDNESDAY2024 11:15:38 PM
Nari

Overeating करते है तो आपको हो जाएगी ये प्रॉब्लम!

  • Updated: 16 Mar, 2018 04:37 PM
Overeating करते है तो आपको हो जाएगी ये प्रॉब्लम!

अगर सामने कोई मनपसंद चीज पड़ी हो तो उसे बार-बार खाने का मन करता है। अगर एक बार खाएं, तो खाते ही जाते है, जिसे ओवरईटिंग कहते है। हद से ज्यादा खाने से वजन तो बढ़ता ही है साथ ही सेहत से जुड़ी कई समस्या भी हो सकती है। अगर आप भी ओवरईटिंग करते है तो अपनी इस आदत में सुधार लाएं। ऐसा करने से आप कई बीमारियां और परेशानियां होने से बच सकते है। आज हम आपको बताएंगे ओवरईटिंग करने से कौन-कौन की प्रॉबल्म हो सकती है। 

 


1. मोटापा
ओवर ईटिंग करने से वजन बढ़ना तेजी से शुरू हो जाता है। वजन बढ़ने से अन्य कई बीमारियां शरीर को जकड़ लेती है और शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। 

 

2. एलर्जी
ज्यादा मात्रा में खाने से एलर्जी भी बढ़ सकती है। खाने की चीजें जैसे अंडा, दूध, मछली, सी फूड, अनाज से बनी चीज खाना ज्यादा खाने से एलर्जी बढ़ जाती है। 

 

3. कोलेस्ट्रोल बढ़ना
खाने की कई चीजें ऐसी होती है, जिन्हें अधिक मात्रा में खाने से ब्लड में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ सकती है। इसके अलावा इससे दिल की दौरा अन्य आदि प्रॉबल्म हो सकती है। 

 

4. मुहांसे 
ओवरईटिंग करने से मुंहासे भी बढ़ सकते हैं। ऐसा तब होता है, जब हम ऐसे फूड्स का अधिक सेवन करते है, जिनमें फैट अधिक मात्रा में होती है। फैट युक्त भोजन खाने से मुहांसे बढ़ जाते है। इसके अलावा अधि मात्रा में गाय का दूध पीने से भी यह प्रॉबल्म हो सकती है। 

 

5. एसिडिटी 
हद से ज्यादा खाने से एसिडिटी बढ़ती है। एसिडिटी होने से व्यक्ति को काफी दिक्कत होती है। एसिडिटी ज्यादातर संतरा, टमाटर, चॉकलेट अन्य आदि खाने से होती है। 

 

6. बुरी दुर्गंध 
ओवरईटिंग करने से जहां कई प्रॉबल्म होती है, वहीं इससे मुंह व शरीर से बुरी दुर्गंध आने लगती है। बुरी दुर्गंध की समस्या रेड मीट की अधिक मात्रा लेने से होती है। इसलिए कभी भी रेड मीट को ज्यादा मात्रा में न खाएं। 

 

7. किडनी प्रॉबल्म 
प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों की ओवरईटिंग भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे किडनी की पथरी तक हो सकती है। इससे बचने के लिए अपनी डाइट में पालक जरूर शामिल रखें। 

 

8. भूलने की समस्या
बार-बार फैट और कॉपर युक्त चीजें खाने से याददाशत कमजोर होती है और दिमाग काम करना बंद कर देता है। इसलिए इन चीजोंसे दूरी ही बनाएं रखें। 

 

9.सूजन की समस्या
नमकीन और मीठी चीजों की ओवरईटिंग भी सूजन की समस्या खड़ी कर सकती है। इन दोनों चीजों की मात्रा अपनी डाइट में कम ही रखें। 

 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News