01 MAYWEDNESDAY2024 9:25:20 PM
Fashion

17/9/2018 को ट्रैडीशनल और वेस्टर्न दोनों लुक में स्पॉट हुई दीवाज

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 18 Sep, 2018 05:05 PM
17/9/2018 को ट्रैडीशनल और वेस्टर्न दोनों लुक में स्पॉट हुई दीवाज

लड़कियां हर नए ट्रैंड को फॉलो करती हैं चाहे फिर वो आउटफिट्स से जुड़ा हो या फुटवियर से। सीजन के हिसाब से ट्रैंड भी बदलता रहता है। ज्यादातर लड़कियां बॉलीवुड दीवाज के ड्रैसिंग स्टाइल को फॉलो करती हैं। चलिए आज हम आपको बताते है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेज क्या पहनकर स्पॉट हुई।

- साड़ी में रेखा
PunjabKesari
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान क्रीम कलर की साड़ी में देखा गया। साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी वियर की।

- वेस्टर्न लुक में शिल्पा
PunjabKesari
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी नॉट टॉप(Knot Top) के साथ रेड पैंट्स में नजर आईं, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। 

- ओवरसाइज आउटफिट में सोनम
PunjabKesari
बॉलीवुड फैशनिस्ता सोनम कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने ओवरसाइज टॉप के साथ डेनिम जीन्स वियर की हुई थी। 

- व्हाइट सूट में अनुष्का
PunjabKesari
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म सुई धागा की प्रमोशन में बिजी है। फिल्म की प्रमोशन के दौरान अनुष्का को व्हाइट सूट में देखा गया। साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

- कैजुअल लुक में आलिया भट्ट
PunjabKesari
एक्ट्रेस आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में देखा गया।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News