29 APRMONDAY2024 6:06:59 AM
Nari

नवरात्रि पर करें मां दुर्गा के इन भव्य मंदिरों के दर्शन, आनंदमय हो जाएगा मन

  • Edited By palak,
  • Updated: 12 Oct, 2023 04:35 PM
नवरात्रि पर करें मां दुर्गा के इन भव्य मंदिरों के दर्शन, आनंदमय हो जाएगा मन

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस बार 15 अक्टूबर से होने वाली है। मां दुर्गा के इस पावन अवसर पर भक्त उनकी कृपा पाने के लिए पूरे विधि-विधान के साथ मां की पूजा करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि पर भक्त देशभर में स्थित मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों वाले मंदिर में जाते हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मां की कृपा पाने के लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि मां के मंदिरों की सैर करना चाहते हैं तो आपको मां दुर्गा के 5 ऐसे मंदिर बताते हैं जहां जाने से जीवन के कष्ट भी दूर होंगे और आपका मन भी प्रसन्न हो जाएगा। आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में.....

काली मंदिर 

कोलकाता के कालीघाट में मंदिर की सैर आप इस नवरात्रि कर सकते हैं। यह मंदिर पूरी दुनिया में प्रचलित है। यहां नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा की रौनक ही अलग होती है। माना जाता है कि यहां पर यह मंदिर बना है वहां पर देवी सती के दाहिने पैर का अंगूठा गिरा था। इस मंदिर में हजारों भक्त मां के दर्शन के लिए आते हैं। यह 2 हजार साल से भी पुराना मंदिर है। काली मंदिर को भी एक महत्वपूर्ण शक्तिपीठ माना जाता है। 

PunjabKesari

मां कामाख्या देवी मंदिर 

मां दुर्गा के प्रमुख शक्तिपीठ मंदिरों में से एक कामाख्या मंदिर भी माना जाता है। यह गुवाहटी में एक गुफा के अंदर मौजूद है। नवरात्रि पर इस मंदिर में भक्त लाखों की संख्या में दर्शन करने के लिए आते हैं। नवरात्रि का त्योहार यहां पर पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। 

मां वैष्णो देवी मंदिर 

चैत्र नवरात्रि में नौ दिनों तक मां वैष्णो देवी के दरबार में हजारों श्रद्धालु आते हैं। जम्मू के कटरा जिले में स्थित यह मंदिर मां दुर्गा के 108 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मां वैष्णों देवी को दुर्गा मां का ही स्वरुप माना जाता है। वैष्णो देवी मंदिर में मां पवित्र गुफा के अंदर चट्टानों के रुप में निवास करती हैं। साल में आने वाले दोनों नवरात्रि के दौरान यहां पर भक्तों की काफी भीड़ दिखती है। 

PunjabKesari

महाकाली देवी मंदिर 

पुराने शहर उज्जैन श्रिपा की नदी के किनारे पर बसा ये मंदिर भी भक्तों में काफी प्रचलित है। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण ने संदीपनी आश्रम में अपनी शिक्षा ग्रहण की थी। जहां पर स्थित महाकाली देवी मंदिर भी काफी प्रचलित है। नवरात्रि के दौरान यहां पर मंदिर में दर्शन करके आप मां दुर्गा का आशीर्वाद पा सकते हैं। माना जाता है कि यह मंदिर उस जगह पर स्थित है जहां पर मां सती का ऊपर होंठ गिरा था। इस मंदिर में ग्रह कालिका, महालक्ष्मी और सरस्वती अन्य कई सारे देवी के स्वरुप हैं जिनकी पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है।   

चामुंडेश्वरी मंदिर 

मां दुर्गा का स्वरुप मां चामुंडेश्वरी मंदिर कर्नाटक के मैसूर में स्थित है। यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। माना जाता है कि इस मंदिर में मां सती के सिर के बाल गिरे थे। इस मंदिर की वास्तुकला भी बहुत ही शानदार है यहां पर आने वाले भक्त मां के दर्शन के साथ वास्तुकला का भी आनंद ले सकते हैं।  

PunjabKesari

 

Related News