18 APRTHURSDAY2024 11:28:51 PM
Nari

Kitchen Vastu: इस दिशा में रखें किचन का सामान नहीं होगी पैसे की कमी

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 May, 2022 04:36 PM
Kitchen Vastu: इस दिशा में रखें किचन का सामान नहीं होगी पैसे की कमी

मां लक्ष्मी सदैव उस घर पर अपनी कृपा बनाकर रखती है जहां पर साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता हो। साफ-सुथरे घर में हमेशा पॉजिटिव माहौल बना रहता है। वैसे तो घर के सारे कोने बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन किचन एक ऐसा कोना है यहां मां लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु के अनुसार, किचन में किए गए छोटे-छोटे बदलावों के साथ आप अपने घर में खुशियां ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

दिशा का रखें ध्यान 

यदि आपकी किचन सही दिशा में नहीं तो आप सदैव रोगों के साथ ही घिरे रहेंगे। इससे आपकी सेहत पर भी नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। इसलिए आपको किचन सही दिशा में बनाना चाहिए। आप किचन साउथ इस्ट दिशा में बना सकते हैं। 

PunjabKesari

खिड़की का भी रखें ध्यान 

किचन में पूर्वी दिशा में खिड़की बहुत ही शुभ मानी जाती है। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सुबह-सुबह सूरज की रोशनी का किचन में आना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

कुकिंग की दिशा रखें पूर्व 

यदि आप खाना बना रहे हैं तो आपकी दिशा हमेशा पूर्व ही होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, किचन में गलत दिशा में खाना बनाना भी हानिकारक हो सकता है। 

यहां रखें बर्तन 

आप यदि किचन में बर्तन रख रहे हैं तो उसके लिए वेस्ट या फिर साउथ ईस्ट दिशा ही चुनें । यह दिशा बड़े बर्तनों को रखने के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है। 

PunjabKesari

किचन में न करवाएं ऐसा पेंट 

वास्तु के अनुसार, आपको किचन में कभी भी डार्क कलर्स नहीं करवाने चाहिए। आपको लाल, भूरा और काला रंग किचन में कभी भी नहीं करवाना चाहिए। इसके अलावा आप लेमन, येलो, पेस्टल ग्रीन कलर  किचन में करवा सकते हैं। यह आपकी किचन के लिए बहुत ही शुभ माने जाते हैं। 

PunjabKesari

टॉयलेट के ऊपर न बनवाएं किचन 

भारतीय लोग अनाज को भी भगवान का रुप ही मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिसे अन्न की कद्र करनी आती है उससे ईश्वर सदैव प्रसन्न रहते हैं। इसलिए घर में किचन को भी मंदिर जैसा दर्जा ही दिया जाता है। आप कभी भी किचन को टॉयलेट के ऊपर न बनवाएं। 

सामने न रखें चाकू चम्मच 

चाकू और चम्मच किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजें हैं। इन्हें कभी भी आपको सामने नहीं रखना चाहिए। चाकू और चम्मच आपको हमेशा छुपाकर ही रखने चाहिए। 

PunjabKesari

टूटी चीजों को न रखें किचन में 

रसोई में कभी भी टूटी फूटी चीजें या फिर बेकार चीजें न रखें। पुराने टूटे हुए डिब्बे, कोई टूटा हुआ बर्तन आप कभी भी किचन में न रखें। इससे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी आएगी। 

7 things to consider when designing a modular kitchen | Architectural  Digest India

Related News