03 MAYFRIDAY2024 3:00:13 PM
Nari

इस मुस्लिम देश में है भगवान Vishnu की सबसे बड़ी मूर्ति, गरुड़ पर विराजमान हैं नारायण

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 17 Aug, 2023 01:08 PM
इस मुस्लिम देश में है भगवान Vishnu की सबसे बड़ी मूर्ति, गरुड़ पर विराजमान हैं नारायण

भगवान विष्णु के वैसे तो भारत में कई सारी मंदिर और मूर्तियां आपको देखने को मिल जाएंगी , लेकिन क्या आपको पता हैं नारायण जी की सबसे बड़ी मूर्ति भारत में नहीं बल्कि एक मुस्लिम देश में है। इस देश का नाम है इंडोनेशिया। डंडोनेशिया के बाली शहर में गरुड़ पर बैठे भगवान विष्णु की मूर्ति यहां का सबसे बड़ा टूरिस्ट attraction है। यहां हर साल लगभग 2 करोड़ लोग इस टापू पर घूमने के लिए आते हैं।

PunjabKesari

 बाली में खाने के शौकीन लोग भी बहुत बड़ी संख्या में आते हैं। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। यहां पर दुनिया के 12.7% मुस्लिम रहते हैं। वहीं इंडोनेशिया की 90% हिंदू आबादी बाली में रहती है। बाली इंडोनेशिया के सबसे विकसित हिस्सों में से एक हैं, जहां गरीबी रेखा से नीचे सिर्फ 5% लोग हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 12 % है। बाली में लगभग हर स्ट्रीट पर एक हिंदू देवता का मंदिर है। 

PunjabKesari

गरुण पर विराजमान है भगवान विष्णु

भगवान विष्णु यहां अपने वाहन गरुण पर बैठे हुए हैं। इस मूर्ति की ऊंचाई 75 मीटर है। ये मूर्ति उन्गासन पहाड़ी के ऊपर केंकाना सांस्कृतिक पार्क में मौजूद है। अगर इसके आधार की ऊंचाई को जोड़ लें तो ये दुनिया की सबसे ऊंची तांबे की मूर्ति बनती है। आधार के साथ इसकी ऊंचाई 121 मीटर हो जाती है, जो दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति होगी। हालांकि मूर्तियों की ऊंचाई को नापने के दौरान आधार को नहीं जोड़ा जाता है।

PunjabKesari

इंडोनेशिया में हिंदुओं की वह आबादी भी है जो कन्वर्ट हो गई। 1960 से 70 के दशक में पड़ोसी जावा द्वीप के कई लोगों ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। इंडोनेशिया में अगर हिंदुत्व की बात करें तो यहां गरुण एयरलाइंस है जो भगवान विष्णु के वाहन के नाम पर है। देश के नोट पर भी भगवान गणेश की फोटो बनी है। इंडोनेशिया भले ही एक मुस्लिम बाहुल्य देश हो लेकिन कई धर्म यहां मिल जुल कर रहते हैं। अपनी पुरानी संस्कृति को इंडोनेशिया अभी भी भूला नहीं है। इसका सबसे बड़ा सबूत है कि 2013 में अमेरिका में इंडोनेशिया की एंबेसी में देवी सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई थी।


 

Related News