नवजात को संभालना सबसे मुश्किल काम है। ऐसे में अगर उसे कोई बीमारी हो जाए तो उसे संभालना नामुमकिन सा लगता है। शिशु के जब दांत आने शुरू हो जाते है तब उसे लूज मोशन शुरू हो जाते है ,उनका दर्द असहनीय हो जाता है और वो जो भी खाते है उसकी या तो उन्हें उलटी हो जाती है या तो टॉयलेट। इससे सिर्फ वही नहीं परेशान होते बल्कि उनके माता पिता भी परेशान हो जाते है। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताते है जिनसे उनके लूज मोशन घर पर ही रुक जाएंगे।
साबूदाने का पानी
-साबूदाने को 1 घंटे के लिए पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें।
-फिर उसे तेज आंच पर पानी में उबालें ,जब तक कि साबूदाना अच्छी तरह से पानी को सोंख ले।
-इसे आप शिशु को दे सकते है।
केला और दही
-केले के टुकड़े करें और उसे दही में डाल कर अपने शिशु को दें।
यह करने से आपके बच्चे का पाचन क्रिया भी ठीक होगा और लूज मोशन भी ठीक हो जायगा।
अनार
-अनार के दानों को अच्छे से पीस लें और उसे अपने बच्चे को पिलाए। यह आपके शिशु के शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करेगा।
-आप इसकी प्यूरी भी बना कर दे सकती है।
दही
-दही में ज्वाइन या नमक मिलकर दें।
-ध्यान रहे की आप शिशु को दही का सेवन ज्यादा न करवाए इससे कफ़ भी हो सकता है।
नारयिल का पानी
-यह शिशु के पेट को ठंडक पहुँचाएगा।
जायफल
-जायफल को अच्छे से रगड़ कर पानी में मिलाकर उसका पेस्ट अपने शिशु को दें।
-यह पेट से जुड़े सारे रोगों को समाप्त करता है।
गाजर का रस
-गाजर के टुकड़ो को ले कर उनका रस निकालें।
-यह रस आप अपने बच्चे को दिन में 1 या 2 बार पिलाएं।
शहद
-शहद को युहीं चाटना भी ठीक रहेगा।
-आप शहद ,अदरक के रस के साथ भी दे सकती है।