23 APRTUESDAY2024 7:34:47 AM
Nari

Bollywood की इन एक्ट्रेसेस ने तोड़ दिया अपने फैंस का दिल, बहुत जल्दी कह गई दुनिया को अलविदा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 13 Dec, 2022 05:40 PM
Bollywood की इन एक्ट्रेसेस ने तोड़ दिया अपने फैंस का दिल, बहुत जल्दी कह गई दुनिया को अलविदा

बॉलीवुड सितारे फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वहीं अकसर पर्दे पर खुश रहने वाले स्टार्स अपनी निजी जिंदगी में परेशानियों से जूझ रहे होते हैं और इस बात का अंदाजा दर्शकों को उन्हें खोने के बाद लगता है। बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने किसी न किसी कारण के चलते दुनिया को कम उम्र में ही अलविदा कह दिया। आज हम आपको ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिनका बहुत ही कम उम्र में निधन हो गया और जिन्होंने अपने फैंस को शोक में डूबा दिया। 

दिव्या भारती

बॉलीवुड में अपने समय में काफी फेमस एक्ट्रेसेस में से एक थी दिव्या भारती जिसका 19 साल की उम्र में निधन हो गया था। एक्ट्रेस दिव्या भारती की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं थी, लेकिन उनकी मौत से जुड़ी बातें आज भी फैंस के जेहन में मौजूद है। दरअसल, दिव्या भारती की साल 1993 में अपने घर की पांचवी मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी।

PunjabKesari

स्मिता पाटिल

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेर्सस में से एक स्मिता पाटिल की मौत भी 31 साल की उम्र में ही हो गई थी। कई फिल्म अवॉर्ड्स से नवाजी जा चुकी स्मिता बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देते समय इस दुनिया को अलविदा कह गई। दरअसल प्रेंग्नेंसी से जुड़ी प्रॉब्लम्स के चलते डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

PunjabKesari

मीना कुमारी

ट्रेजेडी क्वीन के नाम से मशुहर मीना कुमारी का छोटी से उम्र में दुनिया को अलविदा कहने से उनके फैंस को गहरा झटका लगा था। मीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस को शरब पीने की लत गई थी, जिसके बाद 39 साल की उम्र में लीवर सिरोसिस बीमारी से उनका निधन हो गया।

PunjabKesari
 
मधुबाला

मधुबाला बॉलीवुड की अब तक की सबसे प्रतिष्ठित एक्ट्रेसेस में एक रही है। महज 9 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली मधुबाला को फैंस का बहुत प्यार मिला, उन्होनें हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई , लेकिन उनका सफर बहुत जल्दी खत्म हो गया। मधुबाला दिल और फेफड़ों की बीमारी से लंबी समय जुझ रही थी, जिसके चलते 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

PunjabKesari

जिया खान 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने फिल्म 'निशब्द' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में हाउसफुल और गजनी जैसी कई शानदार फिल्में की थीं। महज 25 साल की उम्र में जिया ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। दरअसल जिया ने भी आत्महत्या की थी। मरने से पहले जिया ने एक सुसाइड लेटर छोड़ा था, जिसमें उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को आत्महत्या की वजह बताया था। इसके बाद सूरज पंचोली को हिरासत में लिया गया था,लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें जमानत भी मिल गई थी।

PunjabKesari

प्रत्युषा बनर्जी 

सीरियल आनंदी से दर्शकों के बीच पॉपुलर हुई प्रत्युषा बनर्जी कई टीवी शोज में काम कर चुकी थीं। प्रत्युषा को बिग बॉस 7 में भी देखा गया था। एक्ट्रेस अपने करियर की बुलंदियों को छू ही रही थीं कि अचानक खबर आई कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने सिर्फ 25 साल की उम्र में ही अपने कमरे के पंखे से लटककर जान दे दी थी। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस और उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज के बीच कुछ सही नहीं चल रहा था, जिस वजह से वे काफी समय से परेशान थीं। हालांकि, एक्ट्रेस की मौत के बाद पुलिस ने उनके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया था।

PunjabKesari

वैशाली ठक्कर 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इसी साल सिर्फ 30 साल की उम्र में इंदौर के तेजाजी नगर स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

PunjabKesari

वैशाली ने अपने पड़ोसी से तंग कर आत्महत्या की थी जो उनकी शादी नहीं होने दे रहा था।

Related News