24 APRWEDNESDAY2024 7:03:46 AM
Nari

चेहरे पर झाइयां होने के ये हैं 5 बड़े कारण

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Apr, 2018 10:56 AM
चेहरे पर झाइयां होने के ये हैं 5 बड़े कारण

Freckles In Hindi : किसी भी चेहरे पर झाइयां और दाग-धब्बे पड़ सकते हैं। मगर महिलाओं की स्किन बहुत ज्यादा सेंसटिव होती है। यही कारण है कि उनके चेहरे पर झाइयां जल्दी पड़ जाती हैं। इससे उनके खूबसूरती पर दाग लग जाता है। अपने चेहरे को बेदाग बनाने के लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स यूज करने लगती हैं। इससे चेहरा साफ होने की बजाए और ज्यादा खराब होने लगता है। वैसे भी किसी भी चीज का इलाज तब ही ढूंढा जा सकता है जब उसके होने का कारण पता चलें। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि चेहरे पर झाइयां क्यों पड़ रही हैं तो आज हम इनके होने के 5 कारण बताएंगे।

झाइयां होने के कारण (Reasons For Freckles)

मुंहासे

चेहरे पर झाइयां पड़ने का एक कारण मुंहासे भी होता है। वैसे तो मुंहासे किसी भी त्वचा पर निकल आते हैं। मगर ऑयली स्किन वालों को यह प्रॉब्लम बहुत ज्यादा होती है। मुंहासे निकलने से चेहरे पर उनके निशान पड़ जाते हैं। यह निशान ही झाइयां का रूप लेते हैं। इससे चेहरा गंदा दिखाई देने लगता है।

सुर्य की किरणों के कारण 

जिन लोगों की स्किन धूप के संपर्क में ज्यादा रहती है उनके चेहरे पर ब्राऊन कलर के यह धब्बे तिल के रूप में पड़ने शुरू हो जाते हैं और कई बार यह कालेपन में भी दिखाई देते हैं। 

पोषक तत्वों की कमी 

शरीर में जब भी किसी पोषक तत्व की कमी होती है तो उसका असर चेहरे पर दिखाई देने लगता है। इसका मतलब यह है कि आपके शरीर को पूर्ण आहार नहीं मिल पा रहा। अगर आप चेहरे को बेदाग बनाना चाहते हैं तो शरीर में किसी भी चीज की कमी न होने दें।

प्रैग्नेंसी 

कुछ लोगों को गर्भावस्था के दौरान भी चेहरे पर झाइयां पड़ती है। एेसा इस अवस्था में तनाव, हार्मोनल बदलाव और खून की कमी के कारण होता है। इन कारणों से त्वचा को समुचित पोषण नहीं मिल पाता और झाइयां उभरने लगती हैं।

गर्भनिरोधक दवाएं

कई बार गर्भनिरोधक दवाएं लेने से भी चेहरे की स्किन कमजोर होने लगती है। इससे भी झाइयांपड़ जाती हैं। शरीर को स्वस्थ और चेहरे को खूबसूरत बनाए रखने के लिए गर्भनिरोधक दवाओ का सेवन कम करें।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News