29 APRMONDAY2024 5:21:08 AM
Nari

Forbes ने जारी की दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट...4 भारतीयों ने गाड़े झंडे

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 23 Dec, 2023 01:55 PM
Forbes ने जारी की दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट...4 भारतीयों ने गाड़े झंडे

बिजनेस world में एक समय पर सिर्फ पुरुषों का ही दबदबा था। लेकिन अब धीरे- धीरे समय बदला है और भारतीय महिलाएं भी इसमें अपना परचम लहरा रही हैं। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स  ने हर बार की तरह इस साल भी दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट जारी की। इसमें भारत की 4 महिलाएं अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। बता दें फोर्ब्स की ये लिस्ट पैसा, मीडिया, प्रभाव का क्षेत्र देखकर तैयार की जाती है। आइए आपको बताते हैं इस बार इन महिलाओं ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। 

निर्मला सीतारमण

पिछले कई सालों से निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। इस बार भी कुछ अलग नहीं था।  इस साल वो 32 वें स्थान पर रहीं। इससे पहले 64 साल की सीतारमण को साल 2022 में फोर्ब्स पर 36 वां स्थान मिला था। बता दें सीतारमण ने साल 2017 से 2019 तक रक्षा मंत्री के रूप में काम किया। इंदिरा गांधी के बाद वो दूसरी महिला हैं जिन्होंने रक्षा और वित्त मंत्री के रूप में काम किया है।

PunjabKesari

रोशनी नादर मल्होत्रा

रोशनी सोशल वर्कर होने के बाद एक अरबपति बिजनेसवुमन भी हैं। वो एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन भी हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन रिच लिस्ट ( 2019) के मुताबिक, एचसीएल के संस्थापक शिव नादर की एकमात्र संतान के रूप में, उन्हें भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में जाना जाता है। 42 साल की रोशनी इससे पहले भी साल 2019 में 54 वां स्थान, 2020 में 55 वां स्थान और अब 2023 में 60 वां स्थान पा चुकी हैं।

सोमा मंडल

Steel Authority of India Limited की पहली महिला अध्यक्ष सोमा ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। साल 2021 से बिजनेस को संभाल रही सोमा के नेतृत्व में कंपनी को बहुत फायदा हुआ है। कंपनी को 3 गुना ज्यादा फायदा मिला है , जिसे वजह से वो फोर्ब्स  में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। उन्हें 70 वें स्थान पर रखा गया है।

PunjabKesari

किरण मजूमदार शॉ

सेल्फ मेड पॉवरफुल और अमीर महिलाओं में किरण का भी नाम आता है। बता दें बायो टेक्नोलॉजी कंपनियों में उनकी भूमिका के अलावा, वह भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर की पूर्व अध्यक्ष थीं। उन्हें साल 2014 में  ओथमर गोल्ड मेडल सहित कई पुरस्कार मिले हैं। फोर्ब्स ने उन्हें 2019 में सबसे शक्तिशाली महिला की लिस्ट में  68 वां स्थान दिया था, वहीं इस पर उन्हें 76 वां स्थान मिला है। 

PunjabKesari

Related News