01 MAYWEDNESDAY2024 10:03:39 PM
Nari

बेहद खतरनाक हैं ये 8 टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स, कमजोर दिल वाले संभलकर जाएं यहां

  • Updated: 19 Jun, 2018 11:37 AM
बेहद खतरनाक हैं ये 8 टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स, कमजोर दिल वाले संभलकर जाएं यहां

कुछ लोगों को हिल स्टेशन और प्राकृतिक जगहों पर घूमने का शौक होता हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें रोमांच और एडवेंचर से भरपूर जगहों पर जाने का शौक होता है। अगर आपको भी रोमांच और एंडवेंचर पसंद हैं तो आज हम आपको लिए ऐसी ही कुछ जगहों की लिस्ट लाएं हैं। रोमांच से भरपूर इन जगहों पर जगह-जगह पर खतरा है तो इसलिए आपको यहां संभलकर जाना पड़ेगा। चलिए जानते हैं दुनियाभर में मौजूद इन खूबसूरत के साथ खतरनाक टूरिस्ट डेस्टीनेशन के बारे में।
 

1. अमेरिका, माउंट वॉशिंगटन
मिसिसिपी (Mississippi) नदी के किनारे स्थित यह पहाड़ 6,288 फीट ऊंचा है। यहां का मौसम हर समय बदलता रहता है और यहां 372 कि.मी की स्पीड से हवाएं चलती हैं। टूरिस्ट यहां दूर-दूर से स्कीइंग और ग्लाइडिंग का मजा लेने आते हैं।

PunjabKesari

2. कजाखस्तान, लेक कैंडी
एडवेंचर के शौकिन लोगों के लिए यह भी बिल्कुल परफेक्ट जगह है। भू-स्खलन और चूना पत्थरों से बनने वाली इस झील की लंबाई 400 मीटर और गहराई 30 मीटर है। देखने में तो यह झील बहुत खूबसूरती है लेकिन यहां डुबकी लगाना किसी खतरे से खाली नहीं है। आप चाहें तो इसमें बोटिंग का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

3. अमेरिका, यलोस्टोन पार्क, एसिडिक लेक
1883 में यहां एक पूल बनाया गया था लेकिन भूकंप आने के कारण यह एसिडिक लेक में बदल गई। इसका पानी एसिडिक और बैक्टिरिया के कारण बहुत ही अलग दिखता है। इस पानी में डुबकी लगाना तो बहुत खतरनाक है। इसमें गिरने के कारण कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है।

PunjabKesari

4. तंजानिया, लेक नैट्रोन
रंग-बिरंगी यह झील दिखने में जितनी खूबसूरती है, उतनी ही यह खतरनाक भी है। इस झील का पानी बहुत ही क्षारीय है। इसके पानी का पीएच लेवल 12 से भी अधिक होता है, जो किसी की भी जान लेने के लिए काफी है।

PunjabKesari

5. इथोपिया, अफर ट्रायंगल
पूर्वी अफ़्रीका के इस जगह पर हर साल तकरीबन 160 भूकंप तो आते ही हैं। यहां पर बहने वाली अवॉश (Awash) नदी गर्मियों में सूख कर एक नमकीन झील में बदल जाती है। इसलिए आप भी यहां जाने से पहले एक बार अच्छी तरह से सोच लें।

PunjabKesari

6. सेंट्रल अफ्रीका, लेक कीवू
सेंट्रल अफ्रीका की इस झील के करीब 55 अरब घन मीटर मिथेन गैस और एक बहुत ही ख़तरनाक ज्वालामुखी है। इसी कारण इस झील का पानी कभी-कभी उबलने भी लगता है।

PunjabKesari

7. बेलिज, ग्रेट ब्लू होल
अगर आप भी स्कूबा डाइविंग के शौकिन है तो घूमने के लिए आप यहां जा सकते हैं। दुनिया की टॉप स्कूबा डाइविंग साइटों में से एक ग्रेट ब्लू होल में बहुत-सी गुफाएं बनी है। 123 मीटर दगरी इस होल में आप कई तरह के समुद्री जीव देख सकते हैं। यहां अक्सर तेज ज्वार आते रहते है, जोकि इस जगह को और भी खतरनाक बना देते हैं।

PunjabKesari

8. इंडोनेशिया, फायर माउंटेन
यह सक्रीय ज्वालामुखी हर साल तकरीबन 100 बार फटता है और इसका लावा करीब  कि.मी तक फैल जाता है। इतनी खतरनाक होने के कारण अक्सर लोग यहां जाने से डरते हैं। वहीं एडवेंचर पसंद लोग यहां जाने से पीछे नहीं हटते।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News