16 MAYTHURSDAY2024 7:22:42 AM
Nari

यहां जानिए दही खाने का सही टाइम और तरीका, मिलेंगे डबल Health Benefits

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 14 Oct, 2023 07:09 PM
यहां जानिए दही खाने का सही टाइम और तरीका, मिलेंगे डबल Health Benefits

दही में बहुत सारे पौष्टिक गुण होते हैं और ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी 12, विटामिन बी6, राइबोफ्लेविन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई सारी बीमारियों से हमें बचाते हैं। इसे खाने से अपच और कब्ज जैसी बीमारियों से भी राहत मिलती है।दही में मौजूद शुगर, फैट और कार्बोहाइड्रेट हमारे मसल्स को भी मजबूती देते हैं, लेकिन हमें दही के सारे पौष्टिक गुण मिले, इसके लिए जरूरी है कि हम सही समय और सही तरीके से दही खाएं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में....

PunjabKesari

दही खाने का सही समय

दही का असर ठंडा होता है, इसलिए एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दही दोपहर को खाना चाहिए। इससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दोपहर के समय एक कटोरी दही खाएं पर सर्दी में इसे खाने से बचें। इसे सर्दियों में खाने से जुकाम, खांसी जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा दही ताजा ही खाना चाहिए। पुराना- खट्टा दही शरीर में गैस्ट्रिक समस्या और पित्त  की बीमारी की नजह बन सकता है।

इस समय नहीं खाना चाहिए दही

दही को रात के समय नहीं खाना चाहिए और इसे गर्म करके भी ना खाएं और इसके अलावा दही को मिक्स करके नमक, दूध, मछली, घी और शहद के साथ भी नहीं खाना चाहिए।

दही खाना के फायदे

- रोजाना दही खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई सारे संक्रमण से भी राहत मिलती है।

PunjabKesari

- दही में मौजूद प्रोबियोटिक बैक्टिरिया पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं।

- दही के रेगुलर सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याएं भी कम होती है, साथ ही ब्लड प्रेशर नॉर्मल होता है।

PunjabKesari

- मुंह के छाले ठीक करने में भी दही मददगार है। बस दही को शहद के साथ मिलाकर छालों पर लगा लें, बहुत जल्द छाले ठीक हो जाएंगे।

- दही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। इसके रेगुलर सेवन से दांत और हड्डी मजबूत होती है।

PunjabKesari

- वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज की क्या जरूरत है। दही का सेवन करें, इससे पेट भरा हुआ लगता है और इसमें मौजूद कैल्शियम शरीर के कोर्टिसोल को भी कम करने में नदद करता है, जिससे वजन कम होता है।

Related News