17 MAYFRIDAY2024 8:15:11 AM
Nari

सावधान! आपकी फेवरेट कैडबरी चॉकलेट में है खतरनाक Listeria Virus, इन लोगों को है ज्यादा खतरा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 May, 2023 02:41 PM
सावधान! आपकी फेवरेट कैडबरी चॉकलेट में है खतरनाक  Listeria Virus, इन लोगों को है ज्यादा खतरा

यूके में कैडबरी चॉकलेट के स्टॉक को स्टोर से वापस मंगा लिया गया है। इस चॉकलेट में लिस्टेरिया बैक्टीरिया के होने की आशंका जताई जा रही है। स्टोरों से कैडबरी के 6 अलग-अलग प्रोडक्ट को वापिस मंगाया गया है। लोगों को चेतवानी दी गई है कि वे फिलहाल इन्हें ना खाएं। वहीं स्टोर संचालकों से कहा गया है कि लोगं को चॉकलेट के पैसों को रिफंड कर दें। स्टॉक की जांच के बाद ये बात साफ होही कि कैडबरी के इन चॉकलेट में लिस्टेरिया बैक्टीरिया है या नहीं है। दरअसल हाल ही में हाल ही में यूरोपियन फूड सेफ्टी अथॉरिटी (EFSA) ने मशहूर चॉकलेट ब्रांड के कुछ प्रोडक्ट्स में एक खतरनाक बैक्टीरिया होने का खुलासा किया, जिसमें कैडबरी का भी नाम था। EFSA के मुताबिक मशहूर चॉकलेट ब्रांड के कुछ उप्तादों में खाद्य जनित लिस्टेरिया बैक्टीरिया पाया गया है, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों के लिए हानिकारक है लिस्टेरिया बैक्टीरिया-

PunjabKesari

क्या है लिस्टेरिया बैक्टीरिया

लिस्टेरिया एक ऐसा बैक्टीरिया है, जो इंसान समेत कई स्तनधारियों में पाया जाता है। इस वायरस से होने वाले संक्रमण को लिस्टेरियोसिस कहा जाता है। इस संक्रमण का असर सीधे तौर पर हड्डियों, जोड़ों, सीने और पेट पर देखने को मिलता है। यह बैक्टीरिया आमतौर पर मिट्टी, पानी और जानवरों की आंतों में पाया जाता हैं। बता दें साल 1998 में भी ये वायरस कई देशों में फैल गया था। उस वक्त ये मीट और हॉट डॉग में पाया गया था जिससे 21 लोगों की जान चल गई थी।

लिस्टेरिया बैक्टीरिया के लक्षण

ये वायरस खाने के जरिए फैलता है। खासकर इस वायरस से संक्रमित जनवरों का मीट खाने से आप इसकी चपेट में आ सकते हैं। एक नजर इनके लक्षण पर...


उल्टी

बुखार

डायरिया

थकान

मांसपेशियों में दर्द

PunjabKesari

किन लोगों को है ज्यादा खतरा

हाल ही में हुए खुलासे के साथ ही ये चर्च तेज हो गई है कि ये बैक्टीरिया किन लोगों के लिए खतरनाक है। विशेषज्ञों की मानें तो चॉकलेट में पाया गया ये वायरस प्रेग्नेंट महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि इन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसके अलावा ये बैक्टीरिया गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी हानिकारक है।

PunjabKesari

Related News