02 MAYTHURSDAY2024 4:29:05 AM
Nari

बचपन से ही बच्चों को सिखा दें Self Independent की आदतें, बड़े होकर किसी पर भी नहीं होंगे डिपेंड

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Apr, 2023 12:45 PM
बचपन से ही बच्चों को सिखा दें Self Independent की आदतें, बड़े होकर किसी पर भी नहीं होंगे डिपेंड

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे बड़े होकर जिंदगी में कामयाब बनें। ऐसे में इसके लिए अच्छी शिक्षा होने के साथ-साथ जिंदगी की कुछ स्किल्स भी जरुरी होती हैं। जिंदगी की स्किल्स यानी की जीवन जीने के ऐसे तरीके जो बच्चों के काम आएंगे जिनसे उनका भविष्य बेहतर बनेगा। कई पेरेंट्स बच्चों को बड़े होने पर स्किल्स सिखाते हैं लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो बचपन से ही बच्चों को स्किल्स सिखाना शुरु कर देनी चाहिए। इससे उनका दिमाग तेज होता है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी बातें हैं जो आपको बच्चों को बचपन से ही सिखानी शुरु कर देनी चाहिए...

सिखाएं खाना बनाना 

खाना बनाना आप बच्चे को बचपन से बनाना सिखा सकते हैं। जैसे आप ब्रेकफास्ट उन्हें खुद से बनाने के लिए दे सकते हैं इसके अलावा नई-नई डिशेज उन्हें बनाने के लिए कह सकते हैं। इससे उन्हें कुकिंग में भी दिलचस्पी आएगी। इसके अलावा उन्हें मसाले, सब्जी, फलों के गुणों के बारे में बताएं। खाना बनाने के लिए उन्हें ईटिंग मैनर्स जरुर सिखाएं। 

PunjabKesari

समय का सदुपयोग करना 

बच्चों को बताएं कि जिंदगी में समय से ज्यादा जरुरी चीज कुछ भी नहीं है। उन्हें समय का सही उपयोग करना सिखाएं। उनका हर काम सही समय पर करना बताएं। इसके अलावा यदि उनके पास कम समय है तो स्थिति को संभालना जरुर बताएं। उसके अनुसार, चलना सिखाएं। बच्चे को नई-नई एक्टिविटी दें और यदि वह समय पर उसे पूरा कर लेते हैं तो उन्हें ईनाम दें। खेल-खेल में भी आप उन्हें टाइम की एहमियत सिखा सकते हैं। 

पैसों की अहमियत 

उन्हें पैसे की अहमियत सिखाना भी बहुत ही आवश्यक है। लेन-देन, पैसा कैसे खर्च करना है इन सारी छोटी-छोटी चीजों के बारे में बच्चों को जरुर सिखाएं। इसके अलावा आप उन्हें पिगी बैंक में पैसे सेव करने के लिए दे सकते हैं। यदि बचपन से ही उन्हें पैसे की जरुरत पता होगी तो भविष्य में भी वह इसे सोच समझकर ही खर्चेंगे। 

PunjabKesari

अच्छी हेल्थ और हाइजीन 

बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जैसे रोज ब्रश करना, नहाना,अपने आस-पास सफाई रखना जैसी आदतें जरुर सिखाएं। इसके अलावा कुछ आम होने वाली बीमारियां और उसके लक्षण बताएं ताकि जरुरत पड़ने पर वह खुद को संभाल पाएं। इसके अलावा उन्हें ह्नयूमन बॉडी के पार्ट्स के बारे में जानकारी दें। साफ-सफाई की आदतें अपना कर बच्चे हैल्दी भी रहेंगे और उन्हें कोई बीमारी भी नहीं हो पाएगी। 

खुद करने दें अपने काम 

बच्चों को यदि आप डिपेंडेंट बनाना चाहते हैं तो उन्हें अपने काम खुद करने के लिए कहें। अपने कपड़े तय करना, कमरे की सफाई करना, अपनी बुक्स संभालना, अपने सामान का ध्यान रखना। इन सब चीजों की आदतों के साथ बच्चे को समझ आएगी कि उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना है। बचपन से ही खुद को संभाल पाकर बच्चे भविष्य में आने वाली चुनौतियों का आसानी से सामना भी कर पाएंगे। 

PunjabKesari

Related News