23 APRTUESDAY2024 5:36:06 PM
Nari

अदनान के 'पद्मश्री' पर भड़की एक्ट्रेस, बोली- हमें गालियां, पाकिस्तानी को अवार्ड!

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 03 Feb, 2020 03:47 PM
अदनान के 'पद्मश्री' पर भड़की एक्ट्रेस, बोली- हमें गालियां, पाकिस्तानी को अवार्ड!

बाॅलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। कभी अपने विवादित बयानों के कारण, कभी अपने किरदार के कारण तो कभी राजनीतिक विचारधारा के कारण। एक बार फिर वह चर्चा में आई हैं और इस बार ये मामला पाकिस्तानी मूल के भारतीय गायक अदनान सामी से जुड़ा है। स्वरा ने अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

मध्यप्रदेश के इंदौर में CAA के खिलाफ निकाली गई ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ रैली में स्वरा भास्कर ने कहा, "इस देश में शरणार्थियों को नागरिकता देने और घुसपैठियों को पकड़ने की कानूनी प्रक्रिया पहले से वजूद में है। सरकार ने इसी प्रक्रिया के तहत सामी को भारतीय नागरिकता दे दी और अब उन्हें पद्मश्री के लिए भी चुन लिया।"

PunjabKesari

स्वरा ने यहीं नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा, "हमें गालियां दो, हम पर लाठियां चलाओ, हमें चप्पल मारो, हम पर आंसू गैस के गोले छोड़ो और एक पाकिस्तानी को पद्मश्री दे दो। यह तो इस सरकार का हाल है और ये लोग हमें टुकड़े-टुकड़े गिरोह के सदस्य, एंटीनेशनल और पता नहीं क्या-क्या बताते रहते हैं। ये कानून बनाकर सरकार ने संविधान के साथ विश्वासघात किया है।"

कई लोगों का ऐसा मानना है कि अदनान सामी को ये अवॉर्ड बीजेपी का गुणगान करने की वजह से मिला है। तो वहीं कई लोगों का कहना है कि जिस आदमी के पिता ने भारत के खिलाफ युद्ध लड़ा हो उसके बेटे को सम्मान कैसे मिल सकता है?

PunjabKesari

इस बारे में अदनान का कहना है कि मेरे पिता 1965 की लड़ाई में पाकिस्तान के एक फाइटर पायलट थे। उन्होंने अपने देश के लिए अपनी ड्यूटी निभाई और उन्हें देशभक्ति के लिए सम्मानित भी किया गया। अदनान ने आगे कहा कि कौन सी दुनिया में ऐसा दस्तुर है कि एक बेटे पर उसके बाप के कामों को लेकर आप इल्जाम लगाते हो।

बता दें 26 जनवरी के मौके पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ था। जिसमें पद्मश्री पुरस्कार के लिए अदनान सामी का नाम लिया गया। इस ऐलान के कुछ घंटों बाद ही बवाल शुरू हो गया।

Related News