30 APRTUESDAY2024 2:54:43 PM
Nari

श्रीलंका में अब बुर्का पहनने पर लगेगा बैन, इस फैसले पर क्या है आपकी राय?

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 15 Mar, 2021 05:44 PM
श्रीलंका में अब बुर्का पहनने पर लगेगा बैन, इस फैसले पर क्या है आपकी राय?

दुनिया भर की महिलाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रही हैं। समाज की इन बेड़ियों को तोड़कर आज बहुत सी महिलाएं आगे आई हैं लेकिन आज भी कुछ चीजें ऐसा हैं जो बदली नहीं हैं। उन्हीं में से एक है बुर्का पहनना लेकिन हाल ही में श्रीलंका ने इस पर बड़ा फैसला लेने की सोची है। दरअसल खबरों की मानें तो श्रीलंका में अब बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। साथ ही 1 हजार से अधिक इस्लामिक स्कूलों को बंद करा दिया जाएगा।

PunjabKesari

इसलिए लिया गया यह फैसला

आपको बता दें कि श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री सरथ वेरासेकेरा (Sarath Weerasekera) ने एक समाचार सम्मेलन में इस पर बात करते हुए कहा कि देश में सुरक्षा हालात को देखते हुए और उसे मजबूत करने के लिए बुर्के पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरथ वेरासेकेरा ने आगे कहा कि उन्होंने कैबिनेट प्रस्ताव पर साइन किया है और अगर यह बिल कैबिनेट से पारित होता है तो श्रीलंका की संसद इस पर कानून बना सकती है और इस कानून के बनने के बाद श्रीलंका एशिया का वो पहला देश बन जाएगा जहां पर बुर्का पहनने पर पाबंदी होगी। 

इतना ही नहीं सरथ वेरासेकेरा ने आगे इस पर कहा कि शुरूआती समय में मुस्लिम लड़कियां और महिलाएं बुर्का नहीं पहनती थी। उन्होंने आगे धार्मिक अतिवाद का प्रतीक कहते हुए कहा कि हम इसे निश्चित तौर पर बंद कर देंगे। वहीं शिक्षा नीति पर बात करते हुए सरथ वेरासेकेरा ने कहा कि सरकार की योजना है कि 1000 से अधिक मदरसा और इस्लामिक स्कूलों पर प्रतिबंध लगाया जाए क्योंकि ये स्कूल देश की राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मजाक बना रहे हैं। 

PunjabKesari

इन देशों में है प्रतिबंध 

आपको बता दें कि यूरोप के कई देश हैं जहां बुर्के पर प्रतिबंध हैं। इन में से नीदरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और डेनमार्क का नाम भी शामिल है। 

आपका इस पर क्या कहना है कि क्या यह फैसला ठीक है? कमेंट बॉक्स में हमें अपनी राय जरूर बताएं। 

Related News