01 MAYWEDNESDAY2024 9:16:32 PM
Nari

खाकर नहीं, चीजें सूंघकर कम करें वजन:स्टडी

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 06 Dec, 2018 04:05 PM
खाकर नहीं, चीजें सूंघकर कम करें वजन:स्टडी

गलत खानपान और आदतों की वजह से आजकल हर तीसरा शख्स मोटापे का शिकार हैं। मोटापे के कारण जहां कई बार लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है वहीं शरीर बहुत-सी बीमारियों से भी घिर जाता है। एेसे में वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। वजन को कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज, जिमिंग,योगा व स्ट्रिक डाइट फॉलो करते हैं। अगर आप एक्सरसाइज के साथ सही डाइट लें तो वजन कम किया जा सकता है। इसके अलावा आप कुछ चीजों को सूंघकर भी वजन कंट्रोल में कर सकते हैं जी हां, आपने सही पढ़ा। चीजों को खाकर नहीं बल्कि सूंघकर मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है। 
 

सूंघने से कैसे कम होगा वजन?

जब किसी तेज गंध वाले खाद्य पदार्थ को सूंघा जाता है तो इससे मेटाबॉलिजम अधिक सक्रिय होने लगता है। इसी के साथ यह गंध शरीर को एनर्जी देती है जिससे भूख कम लगती है। नतीजा कम भूख लगने पर वजन कंट्रोल में रहता है।

इन चीजों को सूंघकर कम करें वजन 

1. पुदीने का तेल

विटामिन 'ए' से भरपूर पुदीने का तेल सूंघने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। दिनभर थकान दूर करने के लिए रात को इसे सूंघे। इससे आपका मेटाबॉल्जिम बढ़ेगा और एनर्जी भी मिलेगी। मेटाबॉल्जिम बढ़ने से वजन कम होने लगता है। 
PunjabKesari ,peppermint oil

2. हरे सेब और केला 

एक स्टडी के मुताबिक, मोटापे के शिकार लोग भूख लगने पर हरे सेब और केले को सूंघे तो अधिक वजन कम होगा। इसकी खुशबू भूख को कम करती है। आप सेब या केले की जगह वैनीला को भी सूंघ सकते है।  

3. चकोतरा

पोटेशियम और लाइकोपीन सहित कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर चकोतरा कई लोगों का मनपसंदीदा फल है। शोध के मुताबिक इसे खाने से पहले सूंघने से वजन कम होता है। ओसाका यूनिवर्सिटी (Osaka University) में सबसे पहले चूहों पर शोध किया गया था। चकोतरा की खुशबू से उनकी भूख और वजन दोनों कम हुई।
PunjabKesari, Grapefruit

4. लहसुन

2012 में हुई एक स्टडी के मुताबिक, तेज गंध वाले फूड्स कम खाए जाते हैं। तेज गंध वाले स्पासी फूड के सेवन से वजन कम होता है। तेज तासीर वाले लहसुन को सूंघने से ज्यादा कैलोरीज बर्न होती है। 

5. शुद्ध जैतून का तेल 

शुद्ध जैतून का तेल सूंघने से बॉडी को एनर्जी मिलती है। अगर दही में कुछ बूंदे जैतून का तेल मिलाकर सेवन किया जाए तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और शरीर को कम कैलोरीज मिलती है। जैतून का तेल बैली फैट कम करने में भी मददगार है। 

6. सौंफ

सौंफ की खुशबू भी वजन कम करने में मददगार है। खाने में इसका इस्तेमाल करें या फिर दिन में कई बार इसे सूंघे।
PunjabKesari, soff

7. इलायची का तेल

इलायची के तेल की कुछ बूंदे खाने में मिलाकर खाएं। इसकी खुशबू से ही वजन कम होने के साथ पेट की गैस की परेशानी भी दूर होगी। 

Related News