29 APRMONDAY2024 5:58:14 PM
Nari

खून की कमी दूर करेगा खजूर, खाली पेट खाने के जान लें ये फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Apr, 2024 10:26 AM
खून की कमी दूर करेगा खजूर, खाली पेट खाने के जान लें ये फायदे

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खान-पान जरुरी है। डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स शामिल करने से शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है। ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो खजूर का सेवन भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। खजूर में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पौटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, विटामिन-बी6 मौजूद होता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर के कई तरह के फायदे मिलते हैं। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास दिन पर आपको बताते हैं कि खजूर खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होंगे। आइए जानते हैं। 

खून की कमी होगी दूर 

खजूर में आयरन बहुत अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। यह शरीर में से खून की कमी दूर करने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता है और खून की कमी दूर होती है। 

PunjabKesari

कमजोरी होगी दूर 

इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी भी दूर होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। सुबह के समय इसका सेवन करने से शरीर सारा दिन एनर्जेटिक और दुरुस्त रहता है। 

मांसपेशियां बनेगी मजबूत 

खजूर में प्रोटीन पाया जाता है ऐसे में इसका सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है। बढ़ती उम्र में होने वाली हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने के लिए आप खजूर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल 

इसमें मिनरल्स और पौटेशियम पाया जाता है ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें पौटेशियम बाकी ड्राई फ्रूट्स की मुकाबले ज्यादा होता है ऐसे में यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।

PunjabKesari

दिल रहेगा स्वस्थ 

खजूर हार्ट के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो दिल को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित इसका सेवन करने से हार्ट मजबूत बनता है और दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

कब्ज से मिलेगी राहत 

इसमें मौजूद फाइबर पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यदि आपको पेट संबंधी कोई समस्या है तो आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से आपको कब्ज से राहत मिलेगी।  

PunjabKesari

Related News