03 MAYFRIDAY2024 3:43:06 PM
Nari

किचन को मॉडर्न लुक देने में मदद करेंगी ये चीजें

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 21 Apr, 2024 01:47 PM
किचन को मॉडर्न लुक देने में मदद करेंगी ये चीजें

घर के साथ-साथ किचन का भी सुंदर और स्टाइलिश होना बहुत जरूरी है। ऐसे में आपको अगर कूल लुक चाहिए तो ना सिर्फ एक्सेसरीज को चुनें बल्कि आप डिजाइन,कलर और टेक्सचर में अप्लायंसेज को भी चुन सकती हैं जो के मार्किट में आज कल बड़ी आसानी से मौजूद हैं। इनकी मदद से भी किचन को खूबसबरत दिखा सकती हैं। ये आइटम्स मॉडर्न किचन का सपना पुरा करने में आपकी मदद करेंगी। चलिए आपको बताते हैं कि आप किस तरह की चीजों को चुन सकती हैं।

PunjabKesari

हैंड प्रिंटेड सेट

माड्यूलर किचन प्राडक्ट्स को नया लुक देने के लिए उन्हें हैंड प्रिंटेड फ्लोरल लुक दिया जा सकता है। हैंड प्रिंटेड सेट में अक्सर चार जार, दो साल्ट पेपर बॉटल्स और तीन आइल स्टोरेज बॉटल्स मिलती हैं। मजबूत कांच के इस सेट पर स्टैलनेस स्टील के ढक्कन होते हैं जिससे इनकी मजबुती और बढ जाती है। कांच की प्लेन बरनियों को आइल पेंट की मदद से आप भी पेंट कर सकते हैं।

कलरफुल फाइबर स्पून

किचन को ब्राइट लुक देना चाहते हैं तो कलरफुल ब्राइट स्पून के साथ यह संभव है। ये कई खूबसुरत रंगों में मिलती हैं। इनमें वेजिटेबल स्पून, पिज्जा कटर और पीलर भी शामिल हैं। हैंडल पर हैंगर भी दिये जाते हैं जिससे इन्हें दीवार पर आसानी से हैंग भी कर सकते हैं।

PunjabKesari

वेस्टर्न शेप ग्लास

मल्टीपर्पज जूस सेट में बड़े साइज जग और ग्लास मग्स होते हैं। इन पर अक्सर बुलियन हेड या सितारों की डिजाइन होती है,जिससे ये अलग दिखते हैं। इनमें पानी और जूस सर्व किया जाता है।

तांबे के बर्तन

माडर्न किचन में पारंपरिक कॉपर के बर्तन भी खूब दिखाई दे रहे हैं। इनमें कइ तरह के पैन,झारे और थालियां भी होती हैं।कॉपर यूटेन्सिल्स में फार्महाउस थीम्स इन दिनों बहुत मशहूर हो रहीं हैं।

PunjabKesari

हैंगिंग शैल्फ

रसोई की एक दीवार पर कुछ हैंगिंग शैल्फ और पैक लगाकर बर्तन समेट सकते हैं। रैक पर लगे हुक्स में छोटी छोटी बाल्टियां लटकाकर चम्मच,छुरी आदि सामान रख सकते हैं।

Related News