03 MAYFRIDAY2024 6:33:31 AM
Nari

शनिवार के दिन भूलकर भी न लाएं ये चीजें घर, बिगड़ सकते हैं हालात

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 20 Apr, 2024 04:41 PM
शनिवार के दिन भूलकर भी न लाएं ये चीजें घर, बिगड़ सकते हैं हालात

वास्तू शास्त्र का हमारे जिवन में बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हर एक चीज का हमारे जीवन पर बहुत असर हो सकता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि वस्तुएं या संसाधन मानव का जीवन सहज और सरल बनाते हैं । इस लिए आप कुछ वस्तुओं को अगर शनिवार के दिन अपने घर लेकर आते हैं तो इससे आपका पूरा जिवन बदल सकता है। दरअसल कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें आपको आज के दिन बिल्कुल भी घर नहीं लाना चाहिए जैसे कि-

PunjabKesari

- भारतीय समाज में यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है कि शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान क्रय करने से शनि देव कुपित होते हैं।

- इस दिन तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। हालांकि तेल का दान किया जा सकता है। काले श्वान को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदना रोगकारी होता है।

- नमक हमारे भोजन का सबसे अहम हिस्सा है। अगर नमक खरीदना है तो बेहतर होगा शनिवार के बजाय किसी और दिन ही खरीदें। शनिवार को नमक खरीदने से यह उस घर पर कर्ज लाता है। साथ ही रोगकारी भी होता है।

PunjabKesari

- झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता। शनिवार को झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।

- शरीर के लिए जितने जरूरी वस्त्र हैं, उतने ही जूते भी। खासतौर से काले रंग के जूते पसंद करने वालों की तादाद आज भी काफी है। अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।

Related News