27 APRSATURDAY2024 1:19:43 PM
Nari

खूबसूरती नहीं कैंसर भी दे रही हैं लिपस्टिक, लगानी हैं तो ये गलतियां ना करें

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Jan, 2024 04:54 PM
खूबसूरती नहीं कैंसर भी दे रही हैं लिपस्टिक, लगानी हैं तो ये गलतियां ना करें

खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं बाजार में मौजूद कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। इन्हीं सारे प्रोडक्ट्स में से एक है लिपस्टिक,  लेकिन लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से कितना नुकसान होता है। यह होठों पर रंग की परत नहीं बल्कि रसायन की परत चढ़ने जैसा है। कई सारी लिपस्टिक में कैमिकल का इस्तेमाल होता है जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं। यह होंठों पर रंग की परत  नहीं बल्कि रसायन की परत चढ़ाने जैसा है क्योंकि कई सारी लिपस्टिक में कैमिकल का इस्तेमाल होता है जिससे शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं। लिपस्टिक लगाने से क्या होता है और कैसे यह शरीर के लिए जहरीली और नुकसानदायक हो सकती है। आज आपको इस बारे में बताएंगे आइए जानते हैं....

कैंसर का खतरा 

लिपस्टिक में कार्सिनोजेनिक नाम की सामग्री मौजूद होती है जिससे कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है। कुछ लिपस्टिक ऐसी होती हैं जिसमें प्रिजर्वेटिव पाए जाते हैं। यह प्रिजर्वेटिव स्तन कैंसर का कारण बनते हैं।

PunjabKesari

आंखों में जलन 

ब्यूटी कॉस्मेटिक्स आंखों में होने वाली जलन के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। वैसे तो आंखों में जलन, काजल या फिर मस्कारा लगाने से होती है। कई महिलाएं लिपस्टिक को आई शैडो की तरह इस्तेमाल में लाती हैं। ऐसे में कैमिकल युक्त लिपस्टिक आंखों में जलन का कारण बन सकती हैं। 

गर्भवस्था में हानिकारक 

लिपस्टिक बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लेड के कारण गर्भवस्था के लिए खतरनाक भी होसकता है। यह गर्भवती महिला और उसके भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कारण गर्भपात तक की समस्या भी हो सकती है। लिपस्टिक होंठो के जरिए पेट तक पहुंच सकती है जिससे कारण रक्त में लेड का लेवल बढ़ सकता है। गर्भवतियों में लेड आसानी से प्लेसेंटा को पार कर सकता है जिसके कारण बच्चों में जन्मजात लेड टॉक्सिटी होने का खतरा बढ़ सकता है।

PunjabKesari

बांझपन

एक्सपर्ट्स की मानें तो लिपस्टिक में पाए जाने वाले अलग-अलग कैमिकल के कारण बांझपन की समस्या भी पैदा हो सकती है। महिलाएं दिनभर में कई बार लिपस्टिक होंठों पर लगाती हैं जिसके कारण इसमें मौजूद कैमिकल मुंह के रास्ते से पेट में पहुंचते हैं। यह कैमिकल पेट में जाकर बांझपन जैसी परेशानियां पैदा कर सकते हैं। वहीं लिपस्टिक को लेकर किए गए शोध में इस बात का जिक्र भी किया गया है कि इसमें लेड की मात्रा पाई जाती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।

किडनी की समस्या 

रोज लिपस्टिक लगाने के कारण किडनी फेल होने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं दरअसल ऐसा लिपस्टिक में इस्तेमाल होने वाले इंग्रीडिएंट कैडमियम के कारण हो सकता है।

एलर्जी 

लिपस्टिक बनाने में कुछ ऐसे जहरीले इंग्रीडिएंटस भी पाए जाते हैं जिसमें बिस्मथ ऑक्सीक्लोराइड नाम का कैमिकल होता है जिसके कारण होंठों के आस-पास के एरिया में खुजली की समस्या या फिर अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

PunjabKesari

इस बात का रखें ध्यान 

.कोशिश करें कि हर्बल लिपस्टिक का इस्तेमाल ही करें। 

. यदि लिपस्टिक लगाना जरुरी है तो इस बात का ध्यान रखें कि यह मुंह के अंदर न जाए। 

. लिपस्टिक खरीदते समय इसमें इस्तेमाल हुई सामग्री के बारे में पढ़ें। 

. लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर एक बेस लगा लें। 

PunjabKesari

. बेस बनाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते है। 

. यह होंठों और लिपस्टिक के बीच एक परत बना देता है जिससे लिपस्टिक के साइड इफेक्ट से आप बच सकते हैं।    

Related News