15 MAYWEDNESDAY2024 8:24:56 AM
Nari

आज मनाया जा रहा है करवाचौथ, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Nov, 2023 10:30 AM
आज मनाया जा रहा है करवाचौथ, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

हर साल महिलाओं को एक ही त्योहार का बेसब्री से इंतजार होता है और वो है करवाचौथ का। हिंदू धर्म के अनुसार, यह कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि वाले दिन मनाया जाता है। इस दिन नवविवाहित महिलाएं अपने होने वाले पति की लंबी उम्र के लिए सारा दिन निर्जला उपवास रखती हैं। यह व्रत सुबह सूर्योदय के साथ शुरु होता है और शाम को चांद निकलने तक रखा जाता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर महिलाएं व्रत खोलती हैं। इस साल करवाचौथ कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा आज आपको इसके बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं....

कब है करवाचौथ?

ज्योतिषशास्त्र की मानें तो इस साल कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर रात 09:30 पर शुरु होगी और इसका समापन 01 नवंबर रात 09:19 पर होगा। करवा चौथ का व्रत उदयातिथि से ही मान्य होता है ऐसे में इस साल करवाचौथ का व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा। 

PunjabKesari

पूजा का शुभ मुहूर्त 

करवाचौथ वाले दिन स्त्रियां शाम को चौथ माता, करवा माता और गणपति की पूजा करती हैं। फिर चंद्रोदय के बाद रात में चंद्र देव को अर्घ्य दिया जाता है। इस बार करवाचौथ के व्रत का समय 1 नवंबर सुबह 06:36 से लेकर रात 08:36 पर होगा। करवा चौथ की पूजा को मुहूर्त 1 नवंबर शाम 05:44 से रात 07:02 पर होगा। वहीं चांद निकलने का समय 1 नवंबर रात 08:26 पर होगा। 

PunjabKesari

क्या है करवाचौथा का महत्व?

करवाचौथ का दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले जागकर सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करती है। इसके बाद महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं। शाम के समय सुहागिन महिलाएं दुल्हन की तरह 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं और पूजा करती हैं। फिर शाम को छलनी से चांद देखकर और पति की आरती उताकर अपना व्रत खोलती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां पार्वती ने शिवजी के लिए द्रौपदी ने पांडवों के लिए करवा चौथ का व्रत किया था। करवा चौथ का व्रत करके स्त्रियों को अखंड सौभाग्यवती रहने का वरदान मिलता है। मां करवा स्त्रियों के सुहाग की हमेशा र्खा करती हैं वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। 

PunjabKesari

Related News