20 APRSATURDAY2024 3:07:31 AM
Nari

शरमन जोशी पर टूटा दुखों का पहाड़, आंखों के सामने पिता ने ली आखिरी सांस

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 29 Jan, 2021 04:58 PM
शरमन जोशी पर टूटा दुखों का पहाड़, आंखों के सामने पिता ने ली आखिरी सांस

बाॅलीवुड इंडस्ट्री से बेहद दुखभरी खबर सामने आई है। एक्टर शरमन जोशी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अरविंद जोशी 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद जोशी ने आज सुबह नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह उम्र से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित थे। 

जिंदगी की जंग हारे अरविंद जोशी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरविंद जोशी की सेहत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। जिस वजह से उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डाॅक्टर्स के अनुसार उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भी रखा गया था लेकिन इसके बाद भी वह जिंदगी की जंग हार गए। 

PunjabKesari

प्रेम चोपड़ा के समधि थे अरविंद जोशी 

आपको बता दें अरविंद जोशी फेमस एक्टर होने के साथ-साथ गुजराती सिनेमा के मशहूर निर्माता, निर्देशक और लेखक भी थे। इसके अलावा वह एक्टर प्रेम चोपड़ा के समधि भी थे। 

प्रेम चोपड़ा को लगा गहरा सदमा 

उनके निधन पर बाॅलीवुड हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया है। प्रेम चोपड़ा ने दुख जताते हुए कहा, 'अरविंद एक नेकदिल इंसान थे। उनके जाने का गहरा सदमा लगा है। गुजराती थिएटर में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।' 

PunjabKesari

परेश रावल ने भी जताया दुख 

परेश रावल ने शोक जताते हुए कहा, 'भारतीय रंगमंच को अपूरणीय क्षति, दु: ख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं। एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन ये वे शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते समय दिमाग में आते हैं। शरमन जोसी और परिवार के प्रति मेरी संवेदना।'

Related News