30 MARMONDAY2026 3:26:35 PM
Life Style

दीपिका कक्कड़ की ननद को नहीं मिल रहा सिलेंडर, दुखी मन से बंद किया  रेस्टोरेंट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Mar, 2026 01:39 PM
दीपिका कक्कड़ की ननद को नहीं मिल रहा सिलेंडर, दुखी मन से बंद किया  रेस्टोरेंट

नारी डेस्क:  मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में तनाव के कारण कमर्शियल LPG की कमी से भारत में रेस्टोरेंट और होटल उद्योग पर गहरा संकट आ गया है। दिल्ली, नोएडा, मुंबई समेत  कई शहरों में गैस सिलेंडर न मिलने से सैकड़ों रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं या बंद होने की कगार पर हैं। अब इस संकट की आंच टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर भी पहुंच गई है। गैस संकट के चलते  शोएब की बहन ने बड़ा फैसला लिया है। 

PunjabKesari
अपने YouTube व्लॉग में दी गई जानकारी के अनुसार, सबा इब्राहिम ने रखरखाव से जुड़ी समस्याओं खास तौर पर गलत निर्माण के कारण चूहों की समस्या और गैस कि किल्लत की वजह से अपने रेस्टोरेंट को लगभग 20 दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। इस फैसले से उनके पति सनी काफी दुखी हुए और उन्हें काफी घाटा भी हुआ है। सबा और उनके हसबैंड खालिद नियाज ने बेहद दुखी मन से रेस्टोरेंट बंद करने की खबर देते हुए कहा कि सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस के अलावा चूहे भी इस कदम की बड़ी वजह है।  

PunjabKesari
सबा ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में चूहे घूस रहे हैं, क्योंकि  रेस्टोरेंट बनवाते समय डिजाइनर्स ने दीवार से पैंडलिंग करके स्पेस छोड़ दिया था। उन्होने कहा-  इन वजहों से हमने 20 दिन तक रेस्टोरेंट बंद करने का फैसला किया है।  शोएब की बहन सबा इब्राहिम भी यूट्यूब के जरिए अपनी तगड़ी पहचान बना चुकी हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 3.74 मिलियन यानी 37 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। सबा इब्राहिम और खालिद नियाज एक बच्चे के माता-पिता हैं. दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम हैदर है।

Related News