27 APRSATURDAY2024 2:30:41 PM
Nari

छोटे बच्चों को इस उम्र में दे सकते हैं मछली, Parents जानिए खिलाने का सही तरीका

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Sep, 2022 12:27 PM
छोटे बच्चों को इस उम्र में दे सकते हैं मछली, Parents जानिए खिलाने का सही तरीका

छोटे बच्चों को कोई भी चीज खिलाना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि वह खाने में बहुत आनाकानी करते हैं। ऐसे में पैरेंट्स का कितना वक्त बस इसी चीज में निकल जाता है कि उन्हें खाने के लिए ऐसा क्या दें, जिसे वह चाव से खा लें। खासकर यदि बच्चे को नॉनवेज देना हो तो पैरेंट्स के दिमाग में यही प्रश्न होता है कि उन्हें किस उम्र में नॉनवेज देना शुरु करें। मछली बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, लेकिन उसमें पाए जाने वाले कांटों के कारण पैरेंट्स इस बात को लेकर थोड़ा कंफ्यूज हो जाते हैं कि किस उम्र में बच्चों को मछली दे। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आप बच्चों को इस उम्र में मछली देना शुरु कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कब और किस उम्र में बच्चे को मछली खिलानी चाहिए... 

इस उम्र में दे बच्चों को मछली 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चों को 6 महीने में ठोस आहार देने की शुरुआत की जा सकती है। लेकिन यदि बात उन्हें मछली खिलाने की हो आप एक साल से पहले बच्चों को मछली न दें। 1 साल के बाद जब भी बच्चे को मछली दें तो इस बात का भी ध्यान रखें कि उन्हें मछली से एलर्जी न हो। परिवार में यदि किसी को सी-फूड से किसी भी तरह की एलर्जी है तो बच्चों को भी एलर्जी हो सकती है। ऐसी अवस्था में बच्चों को मछली देने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क जरुर करें। 

PunjabKesari

इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व

मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-डी और विटामिन-बी12 काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मछली में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा भी काफी अधिक होती है। जिंक, आयोडीन, मैग्नीशियम और पौटेशियम का भी मछली काफी अच्छा स्त्रोत मानी जाती है। नियमित तौर पर मछली का सेवन करने से बच्चों को दिमाग तेज होता है। उनके शारीरिक विकास में भी यह बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। मछली में प्रोटीन की गुणवत्ता भी काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। किसी भी उम्र के लोग मछली का सेवन कर सकते हैं। हालांकि बच्चे को 1 साल के बाद ही मछली देनी चाहिए। 

PunjabKesari

कैसे करें देना शुरु?

बच्चे को जब भी ठोस आहार देने की शुरुआत की जाती है तो उस समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत होती है। मछली खिलाते समय आप उन्हें अलग-अलग तरह की मछली एक ही समय में न दें। शुरुआत में आप उन्हें एक जैसी ही मछली खिलाएं। मछली देते समय यह भी ध्यान दें कि वह मछली अच्छे से खा पा रहे हैं या नहीं। इसका सेवन करने से उन्हें कोई समस्या तो नहीं हो रही। यदि बच्चे को मछली खाने से कोई समस्या नहीं होती तो आप हफ्ते में एक बार बच्चे को मछली दे सकते हैं। 

बच्चे को मछली खिलाने का सही तरीका 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, आप 1 साल के बाद बच्चे को मछली स्टीम करके ही दे। स्टीम की हुई मछली बच्चों के पाचन के लिए फायदेमंद होती है। आप बेक और थोड़ा शैलो फ्राई करके भी बच्चे को मछली खिला सकते हैं। लेकिन मछली देने से पहले यह जरुर सुनिश्चित कर लें कि मछली के कांटे निकाले जा चुके हैं। कांटे वाले मछली बच्चों के गले में फंस सकती है। 

PunjabKesari
 

Related News