01 MAYWEDNESDAY2024 2:20:39 AM
Nari

किन महिलाओं को होता है Urine Infection? जानिए कारण, लक्षण और घरेलू नुस्खे

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Jan, 2024 11:33 AM
किन महिलाओं को होता है Urine Infection? जानिए कारण, लक्षण और घरेलू नुस्खे

महिलाओं के शरीर की बनावट ऐसी होती है कि उन्हें पर्सनल हेल्थ संबंधी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। इन्हीं में से एक है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, जिसे मेडिकल की भाषा में यूटीआई (UTI) भी कहते हैं। महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन के कई सारे कारण हो सकते हैं जैसे किसी गंधे पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना। अगर महिला किसी ऐसे टॉयलेट सीट का इस्तेमाल कर रही है जिसे पहले किसी ऐसे व्यक्ति ने इस्तेमाल किया हो जिसे यूरिन इंफेक्शन हो, तो ऐसे में पुरुषों की तुलना महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन के chances बढ़ जाते हैं। ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि महिलाओं की यूरेथ्रा (मूत्र की नली) छोटी होती है। इसी वजह से हाइजीन में जरा-सी चूक होने पर महिलाओं को यूटीआई की समस्या हो जाती है। क्योंकि इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया-वायरस बहुत आसानी से ब्लेडर तक पहुंच जाते हैं..

PunjabKesari

इसके अलावा इन कारणों से महिलाओं को हो सकता है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
 
गर्भनिरोधक दवाएं

गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल करने से कई बार यूटीआई हो सकता है। स्पर्मिसाइड्स से वेजाइना में जलन हो सकती है, जो बैक्टीरिया के पनपने के लिए वातावरण बना सकती है।

PunjabKesari

शारीरिक संबंध बनाने के कारण

महिलाओं के शरीर की बनावट ही ऐसी होती है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद कई बार यूटीआई का खतरा रहता है। दरअसल, यौन संपर्क से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट के पास बैक्टीरिया मूत्र की नली में प्रवेश कर सकता है, जिससे इंफेक्शन हो सकता है।

मेनोपॉज

उम्र में एक ऐसा पड़ाव आता है जब पीरियड्स बंद हो जाती है। ये प्रक्रिया को मेनोपॉज कहते हैं। इस दौरान शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर गिरता जाता है और प्राइवेट पार्ट के टिश्यब पतले होते जाते हैं। इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंट महिलाओं को भी यूटीआई होने का खतरा रहता है। प्रेग्नेंसी में ये पेट में पल रहे बच्चे के लिए भी खतरनाक होता है। इसलिए अगर आपको लगता है कि आपको यूटीआई है तो तुरंत एक्सपर्ट से संपर्क करें। 

PunjabKesari

ये होते हैं यूरिन इंफेक्शन के लक्षण

- पेट के निचले हिस्से में दर्द होना।
- यूरिन करते हुए जलन या झाग बनना।
- बुखार।
- जी मिचलाना।
- ठंड लगना।

ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

प्राइवेट पार्ट में हाईजीन मेंटेन करने के अलावा आप ये तीन घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं...

धनिए के बीज का पानी

धनिया बीज महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या को काफी हद तक कम करता है। इस उपाय को करने के लिए धनिए के बीज को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह उठकर इसी पानी को छानकर इसमें मिश्री मिलाकर खाली पेट पीएं। धनिए के इस पानी को पीने से यूरिन इंफेक्शन की समस्या कम नहीं होती है बल्कि बॉडी डिटॉक्स हो जाती है।

नारियल पानी

महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए रोज एक नारियल पानी पिएं। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और यूरिन इंफेक्शन से भी बचाव हो सकता है।

PunjabKesari

सेब का सिरका

महिलाओं की यूरिन इंफेक्शन की समस्या से निचात पाने के लिए 2 चम्मच सेब का सिरका लें और उसमें गुनगुने पानी और शहद मिलाकर पीएं। इसके नियमित इस्तेमाल से यूरिन इंफेक्शन की समस्या से काफी हद तक निजात मिलती है।

नोट- कोई भी घरेलू उपचार इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें।

Related News