01 MAYWEDNESDAY2024 11:05:13 PM
Nari

नेहा कक्कड़ के बहुत बड़े फैन हैं राम चरण !  हाथ जोड़कर सिंगर को बताई अपने दिल की बात

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Dec, 2022 06:45 PM
नेहा कक्कड़ के बहुत बड़े फैन हैं राम चरण !  हाथ जोड़कर सिंगर को बताई अपने दिल की बात

साउथ की फिल्मों के स्टार कोनिडेला राम चरण तेजा जिन्हें राम चरण के नाम से भी जाना जाता है, उनकी फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नही है। राम चरण दमदार एक्टर होने के साथ- साथ एक महान इंसान भी हैं, वह अकसर अपने चाहने वालों और फैंस से वे बड़़ी ही हमदर्दी के साथ मिलते हैं। जिस एकटर की दुनिया दिवानी है वह किसी और के फैन है।


 RRR एक्टर राम चरण किसी और के नहीं बल्कि  सिंगर नेहा कक्कड़ के बहुत बड़े फैन है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। दरअसल हाल ही में वह किसी  इवेंट में पहुंचे थे, वह जैसे ही नेहा कक्कड़ को देखते हैं वह हाथ जोड़े, सिर झुकाए और चेहरे पर स्माइल लिए खड़े हो जाते हैं। वह नेहा से हाथ मिलाते हुए कहते हें- मैं आपके काम का बहुत बड़ा फैन हूं। फिर क्या था। हर बार की तरह इस बार भी नेहा का रिएक्शन कुछ अजीब था। 

PunjabKesari
वह कहती हैं कि ‘ओह माय गॉड! ये सुनकर अच्छा लगा। फिर राम चरण ने कहा- मुझे भी। बहुत बड़ा फैन हूं मैं। नेहा तो अपनी तारीफ को सुनकर बहुत खुश हुई लेकिन लोगों को यह हजम नहीं हुआ। एक यूजर ने लिखा- क्यों झूठ बोल रहे हो राम चरण? अन्य ने कहा- कितना अंतर है साउथ इंडियन मूवीज स्टार और बॉलीवुड वालों को इंटरफेस में। ये लोग कितने अलग और हम्बल होते हैं। 

PunjabKesari
कुछ यूजर्स ने तो राम चरण को एक अच्छा कॉमेडियन तक बता डाला। बता दें कि साल 2007 में रामचरण में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली।  उनके इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने पहली इंस्टाग्राम पोस्ट अपनी मां को समर्पित की थी।
 

Related News