19 MAYSUNDAY2024 1:17:29 AM
Nari

जानिए 'ओम नम शिवाय' मंत्र का जाप करने के फायदे

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 01 Jan, 2024 04:03 PM
जानिए 'ओम नम शिवाय' मंत्र का जाप करने के फायदे

सोमवार को भोलेनाथ का दिन होता है। इस दिन शिव जी की पूजा करते समय भक्त 'ओम नम शिवाय का जाप जरूर करते हैं। इस मंत्र के जाप के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। कहते हैं इस मंत्र के जाप से प्रसन्न होकर शिव जी सारी मनोकामना पूरी करते हैं। आइए आपको बताते हैं 'ओम नम शिवाय का अर्थ और इस मंत्र का जाप करने से मिलने वाले फायदे...

PunjabKesari

ओम नम शिवाय मंत्र का अर्थ

ओम नम शिवाय का अर्थ है- आत्मा घृणा, तृष्णा, स्वार्थ, ईर्ष्या, काम, क्रोध, लोभ, मोह और माया से रहित होकर प्रेम और आनंद से परिपूर्ण होकर भगवान से मिलना।

ओम नम: शिवाय मंत्र के फायदे

- धन की प्राप्ति होती है। 
- शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
- सभी दुखों और कष्ट की समाप्ती होती है।
 
भोलेनाथ की असीम कृपा बरसने लगती है।

ओम नम: शिवाय बोलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

- इस मंत्र का जाप सुबह के समय करने सबसे उत्तम माना जाता है। सुबह उठकर स्नान करें और इसके बाद पूजा घर में या मंदिर में जाकर इस मंत्र का जाप करें।

- मंत्र का जाप करते हुए आंखें बंद रखें।

- मंत्र का जाप करते हुए सिर्फ शिव जी का ध्यान रखें। वहीं मंत्र पूरा पढ़ने के बाद शिव जी का नाम जरुर लें।

PunjabKesari

- ओम नम: शिवाय का जाप करते समय आप माला का इस्तेमाल करें। इस बात का ध्यान रखें कि माला केवल रुद्राक्ष की हो, क्योंकि शिव जी से जुड़े मंत्रों को केवल रुद्राक्ष की माला पर ही पढ़ा जाता है।

कब करना चाहिए मंत्र का जाप 

इस मंत्र का जाप वैसे तो आपको रोज करना चाहिए। लेकिन शास्त्रों के अनुसार इस मंत्र का जाप सावन, माघ माह और भाद्रपद माह में करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान इस मंत्र का जाप करने से शिव जी जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं और हर मनोकामना पूरी हो जाती है।
 

Related News