09 MAYTHURSDAY2024 7:49:25 PM
Nari

मिलिए असली 'दंगल गर्ल' Geeta Phogat से जिन्होनें देश में दिया महिला कुश्ती को नया आयाम

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Dec, 2022 03:13 PM
मिलिए असली 'दंगल गर्ल' Geeta Phogat से जिन्होनें देश में दिया महिला कुश्ती को नया आयाम

भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही है। गीता को आप 'दंगल गर्ल' के नाम से भी जानते होंगे। अपने शानदार खेल प्रदर्शन से उन्होनें ने साल 2009-2010 के ;कॉमनवेल्थ गेम्स; में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। गीता के पिता महावीर सिंह फोगाट भी पहलवान हैं, जिन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया है। पिता के प्रोत्साहन और समर्थन ने गीता और बबीता फोगाट को देश की मशहूर रेसलर बना दिया। बात करें गीता की तो 6 भाई बहनों में गीता सबसे बड़ी हैं। वो हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर भी कार्यरत हैं। उनकी शादी साल 2016 में पहलवान पवन कुमार से हुई है, साल 2019 में वो एक बेटे की मां बनी हैं। चलिए डालते हैं गीता फोगाट के जीवन पर एक नजर।

PunjabKesari

गीता फोगाट का शुरुआती जीवन

गीता का जन्म 15 दिसंबर 1988 को हरियाणा के बलाली में हुआ था। उनके पिता का नाम महावीर सिंह फोगाट हैं, जो पेशे से पहलवान हैं। वहीं मां का नाम शोभा कौर है। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा भिवानी से की, बाद में एमडीयू रोहतक हरियाणा से आगे की पढ़ाई की। हालांकि पहलवानी की तैयारी में उनके पास पढ़ने का समय नहीं होता था। ऐसे में उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ा।

PunjabKesari

करियर की शुरुआत

फोगाट बहनों को उनके पिता ने कुश्ती की ट्रेनिंग दी। प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए गीता ने पटियाला के 'नेताजी सुभाष चन्द्र नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स' में कोच ओ पी यादव से ट्रेनिंग ली। धीरे-धीरे गांव के दंगल से आगे बढ़ते हुए गीता ने जिला और राज्य स्तर तक कुश्ती में सभी को पछाड़ा और नेशनल व इंटरनेशनल मुकाबलों के लिए खुद को तैयार करने लगीं। 

PunjabKesari

इसके बाद साल 2009 में गीता फोगाट ने 'राष्ट्रमंडल कुश्ती चैपियनशिप' में स्वर्ण पदक जीता। साल 2010 में दिल्ली में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में फ्री स्टाइल महिला कुश्ती के 55 किलो कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया। गीता ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला बन गयीं। 'कॉमन वेल्थ गेम्स' में गोल्ड मेडल जीत कर गीता जब पहली बार गांव पहुंची तो जिन लोगों ने कभी उन्हें तानें मारे थे वो आज बैंड बाजे और फूलों का हार लेकर खड़े थे।

PunjabKesari

गीता ने पदक तो जीता ही साथ में लोगों की मानसिकता को बदल कर भी वो जीत हासिल की जो अन्य लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन बन गई। गीता की सफलता की कहानी को देखते हुए फिल्म 'दंगल' बनाई गई थी। इस फिल्म में आमिर खान ने महावीर फोगाट की भूमिका निभाई थी। गीता फोगाट की भूमिका सना शेख ने निभाई थी। आज पूरे देश को अपनी इस बेटी पर गर्व है।

Related News