21 FEBSATURDAY2026 10:09:39 PM
Nari

Sita Navami 2021: माता सीता को प्रसन्न करने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 May, 2021 11:17 AM
Sita Navami 2021: माता सीता को प्रसन्न करने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का पावन दिन मनाया जाता है। इस बार यह शुभ दिन आज यानी 21 मई को पड़ रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन देवी सीता का जन्म हुआ था। ऐसे में इस शुभ दिन को 'जानकी जयंती' भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन विधि- विधान से मां सीता की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही इन दिन भगवान राम और हनुमान जी की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। वहीं राशि अनुसार कुछ उपाय करने से मां सीता, भगवान राम और हनुमान जी का आर्शीवाद मिलता है। साथ ही मनोकामना की पूर्ति होती है। 

सीता नवमी का महत्व

माता सीता को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में इस शुभ दिन परसुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती व माता सीता की पूजा करती है। वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत को रखती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सीता नवमी के शुभ दिन पर व्रत और पूजा करने से तीर्थयात्राओं और दान-पुण्य से भी ज्यादा फल मिलता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। 

तो चलिए अब जानते हैं राशि अनुसार कुछ उपायों के बारे में...

PunjabKesari

मेष राशि

इस राशि के लोग माता सीता की कृपा पाने के लिए उन्हें सिंदूर चढ़ाएं। साथ ही माता सीता और प्रभु श्री राम को लाल फूल अर्पित करें।

वृष राशि

वृष राशि के लोग इस शुभ दिन पर सुंदरकांड का पाठ करें। इससे उनको मनचाहा फल मिलेगा। 

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों द्वारा मां सीता को श्रृंगार का सामान चढ़ाना चाहिए। इससे उन्हें मां का आर्शीवाद मिलेगा। 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग माता सीता की कृपा पाने के लिए उन्हें मीठी चीजों का भोग लगाएं। साथ ही मंदिर में घी की ज्योत जलाएं।

PunjabKesari

सिंह राशि

ये लोग इस दिन भगवान राम और माता सीता के विवाह का प्रसंग पढ़े या सुनें। 

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग मां सीता और भगवान राम को फूल चढ़ाएं। इससे इन्हें लाभ होगा। 

तुला राशि

तुला राशि के लोग इस शुभ दिन पर 1 से अधिक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग माता सीता, भगवान राम और हनुमान जी को मीठी चीजों का भोग लगाएं। 

धनु राशि

इस राशि लोग मां सीता को सौभाग्य सामग्री अर्पित करें। 

मकर राशि

मकर राशि के लोग सीता नवमी के शुभ दिन पर माता सीता और प्रभु राम को मिश्री और दूध का भोग लगाएं।

कुंभ राशि

इस राशि लोग इस दिन सुंदरकांड का पाठ करें। मान्यता है कि घर पर सुंदरकांड का पाठ करने से मां सीता और भगवान राम का आर्शीवाद मिलता है। 

मीन राशि

मीन राशि के लोग प्रभु श्रीराम और मां सीता के विवाह का प्रसंग पढ़े या सुनें। भगवान राम और माता सीता को भोग लगाएं। बाद में गाय को भोजन कराएं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाएं। 
 

Related News