19 APRFRIDAY2024 4:37:00 AM
Nari

मसाबा गुप्ता ने शेयर की इम्यून बूस्टर गिलोय काढ़ा रेसिपी (See Video)

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 May, 2021 02:39 PM
मसाबा गुप्ता ने शेयर की इम्यून बूस्टर गिलोय काढ़ा रेसिपी (See Video)

कोरोना की दूसरी लहर भारत में तेजी से पैर पसार रही है। वहीं रोजाना लगभग 4 लाख इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही लाखों की गिनती में लोग मौत का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों द्वारा इससे बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि इस जानलेवा वायरस से बचा जा सके। वहीं इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे आ रहे हैं। वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अलग-अलग वीडियो शेयर कर रहे हैं।

PunjabKesari

हाल ही में फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट में इम्यूनिटी बूस्टर गिलोय का काढ़ा बनाने की रेसिपी शेयर की है। उन्होंने वीडियो में इस काढ़े को बनाने का तरीका भी बताया है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका व फायदे...

ऐसे बनाएं गिलोय का काढ़़ा

. पानी में गिलोय का छोटी छड़े (तने) डालकर उबालें। 
. पानी की मात्रा आदी होने पर इसे छान कर पीेएं। 
. इसका स्वाद कड़वा होता है। ऐसे में आप इसमें आंवला, अदरक, काला नमक और शहद मिला कर पी सकती है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

 

 

नोट: इसे भोजन के बाद दिन में 2 बार सेवन करने से जल्द फायदा मिलेगा। मगर यह हर किसी को सूट करेगा या नहीं इसके लिए आप इसे एक बार पी कर देख लें। 

गिलोय में मौजूद पोषक तत्व

गिलोय में एंटी-पाइरिटिक, गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन एवं टीनोस्पोरिक एसिड होते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कैंसर आदि गुण होते हैं। ऐसे में इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ अन्य बीमारियों से भी बचाव रहता है। 

गिलोय के फायदे

 

इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर 

इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में कोरोना काल में इसका सेवन करना फायदेमंद रहेगा। 

पेट संबंधी समस्याएं करें दूर

कब्ज, गैस, अपच आदि की समस्या में गिलोय का काढ़ा पीना फायदेमंद होता है। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त होने में मदद मिलती है। ऐसे में पेट संबंधी परेशानियों से बचाव रहता है। 

पीलिया में फायदेमंद 

पीलिया की समस्या होने पर भी गिलोय फायदेमंद स्त्रोत है। इसका काढ़ा पीने से जल्द ही आराम मिलता है। अगर आप इसका काढ़ा नहीं पीना चाहते हैं तो इसका चूर्ण खा सकते हैं। इसके अलावा गिलोय की पत्त‍ियों को पीसकर शहद के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है। 

PunjabKesari

खून बढ़ाए

एनीमिया बीमारी (शरीर में खून की कमी) से जूझ रहे लोगों को गिलोय में देसी व शहद मिलाकर पीना चाहिए। 

स्किन एलर्जी में कारगर 

अक्सर कई लोगों को हाथ-पैरों में जलन या स्किन एलर्जी की समस्या हो जाती है। ऐसा मौसम के बदलने से होता है। ऐसे में आप गिलोय का काढ़ा पीने के साथ इसका लेप बनाकर भी लगा सकती है। इसके लिए गिलोय की पत्त‍ियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं। फिर उसे पेस्ट से सुबह-शाम हाथों- पैरों पर लेप करें। इससे जलन, खुजली आदि से आराम मिलेगा। 

मौसमी बीमारियों से बचाव 

गिलोय का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में मौसमी सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि से आराम मिलता है। 
 

Related News