27 APRSATURDAY2024 10:32:19 AM
Nari

Royal Engagement Ring: क्वीन एलिजाबेथ से कहीं ज्यादा कीमती थी Lady Diana की अंगूठी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 21 Sep, 2021 01:34 PM
Royal Engagement Ring: क्वीन एलिजाबेथ से कहीं ज्यादा कीमती थी Lady Diana की अंगूठी

रॉयल शब्द अपने आप में ही बहुत बड़ा शब्द है इसीलिए तो जब शाही लाइफ शाही सामान की बात आती है तो लोग इस ओर बड़ी उत्सुकता से ध्यान देते हैं। ब्रिटिश रॉयल फैमिली दुनियाभर में बेहद फेमस है। इनका लाइफस्टाइल इनके नियम व तौर तरीके सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी के साथ एक और चीज जो हर समय लाइमलाइट में रहती है वो हैं कि इनकी शाही ज्यूलरी। इन शाही लोगों के पास ज्यूलरी की एक से बढ़ एक कलैक्शन है जो सच में सबसे अलग खासियत रखती है। ऐसी ही कलैक्शन हैं इस रॉयल फैमिली की गॉर्जियस एंगेजमेंट रिंग्स की जो ब्रिटिश शाही परिवार की शाही दुल्हनों ने पहनी थीं। आज हम आपको उन्हीं रॉयल एंगेजमेंट रिंग्स के बारे मेंडिटेल में बताएंगे।

PunjabKesari

क्वीन एलिजाबेथ

सबसे पहले बात करते हैं क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की, जिनकी शादी सन 1947 में 21 साल की उम्र में प्रिंस फिलिप ऑफ ग्रीस एंड डेनमार्क से हुई जो बाद में ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग कहे जाने लगे थे।

PunjabKesari

प्रिंस फिलिप  ने अपनी मां प्रिंसेस एलिस ऑफ ग्रीस के टियारा से पर लगे खूबसूरत डायमंड का इस्तेमाल कर इस रिंग को जौहरी फिलिप एंट्रोबस लिमिटेड की मदद से खुद डिजाइन करवाया था। प्लेटिनम की इस रिंग में 3 कैरेट का एक डायमंड सेंटरपीस के तौर पर लगा था जबकि 5-5 छोटे डायमंड इसके आप-पास जड़े थे। लंदन के बंकिघम पैलेस में उनकी 10 जुलाई 1947 में उनकी एंगेजमेंट हुई। इस रिंग की कीमत लगभग 2 लाख पाउंड यानि करीब 2 करोड़ रु. (2,01,76,426) है।

प्रिंसेस डायना

क्वीन की बड़ी बहू प्रिंसेस डायना जोकि प्रिंसेस ऑफ वेल्स थी। उनकी नीले रंग की एंगेजमेंट रिंग आज भी उतनी ही लोकप्रिय है हालांकि प्रिंसेस डायना की ये एंगेजमेंट रिंग बाद में उनकी बड़ी बहू यानि प्रिंस विलियम की पत्नी कैथेरिन डचेस ऑफ कैम्ब्रिज जिन्हें केट मिडलटन से भी जानते हैं, को गिफ्ट कर दी गई थी। डायना को यह खूबसूरत नीलम रत्न से जड़ी एंगेजमेंट रिंग प्रिंस चार्ल्स ने गिफ्ट की थी। फिर आगे डायना के बेटे प्रिंस विलियम ने भी इसी रिंग को पहनाकर केट को प्रपोज किया था। 

PunjabKesari

इस 18 केरेट की व्हाइट गोल्ड रिंग में में 12 केरेट का श्रीलंकन ओवल शेप नीलम और उसके आस-पास 14 सॉलिटेयर डायमंड्स जड़े थे। दिलचस्प बात यह है कि डायना और केट की अंगूठी बाकी शाही रिंग्स की तरह कस्टम-मेड नहीं थी। ये वास्तव में जेरार्ड ज्यूलरी कलैक्शन में चित्रित की गई थी। डायना ने इस रिंग को चुना था क्योंकि उन्हें यह रिंग बहुत ही खूबसूरत और यूनिक लगी थी। हालांकि कुछ इतिहासकारों काकहना था कि इस रिंग ने उन्हें उनकी मां फ्रांसेस शैंड-किड की रिंग की याद दिला थी थी जो इसी रिंग की तरह ही डिजाइन्ड थी। 

PunjabKesari

80 के दशक में जब प्रिंस-डायना की एंगेजमेंट हुई थी तो इस खूबसूरत रिंग के बाद कलरफुल जेमस्टोन्स का क्रेज तेजी से बढ़ गया। डायना की इस यादगार चीज की 1981 में कीमत 28, 000 पाऊंड थी जबकि आज की कीमत करीब 3 लाख पाउंड यानि करीब 3 करोड़ रु. ( 3,02,60,374.71) है। होगी भी क्यों नहीं वह डायना की यादगार चीज है जो सच में अमूल्य है। 

क्वीन एलिजाबेथ की छोटी बहू साराह

क्वीन एलिजाबेथ की छोटी बहू साराह, ड्चेस ऑफ योर्क, जिनकी शादी क्वीन के दूसरे बेटे ड्यून ऑफ यॉर्क प्रिंस एंड्रयू से हुई थी। प्रिंस एंड्रयू ने सारा फर्ग्यूसन (Sarah Ferguson) को जब प्रपोज किया तो उन्होंने यैलो गोल्ड में बनी रैड बर्मी रूबी स्टोन जिसके आस-पास जड़े 10 पियर कट डायमंड वाली रिंग उन्हें पहनाईं। लाल रूबी का इस्तेमाल इसलिए किया गया क्योंकि साराह के बाल भी लाल थे। उस समय इस रूबी रिंग की कीमत 25 हजार पाउंड थी जबकि आज इसकी कीमत डेथ लाख से 2 लाख पाउंड यानि करीब 2 करोड़ रु. के बीच है।

PunjabKesari

सोफी हेलेन राइस जोन्स

क्वीन एलिजाबेथ की चौथी संतान, यानि बेटे प्रिंस एडवर्ड ने साल 1999 में सोफी हेलेन राइस जोन्स को प्रपोज किया और 18 केरेट व्हाइट गोल्ड की 2 केरेट ऑवल डायमंड रिंग पहनाई जिसके आस-पास दो हार्ट शेप जेमस्टोन्स लगे थे। इस रिंग की कीमत लगभग 1 लाख 5 हजार पाउंड यानि 1 करोड़ रु. के आस-पास है।

मेगन मार्केल

डायना की छोटी बहू यानि प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल जो कि डचेस ऑफ ससेक्स हैं। प्रिंस हैरी ने मेगन के लिए जो रिंग डिजाइन्स की उसमें इस्तेमाल किए गए हीरे, उनकी मां डायना की ज्यूलरी कलैक्शन से थे। रिंग के सेंटर में एक बड़ा हीरा जो कि 3.5 केरेट का था और बोत्सवाना कंट्री से लाया गया था, जहां बचपन में प्रिंस हैरी अक्सर जाते रहते थे और रिंग के आसपास छोटे हीरे लगे हैं। कीमत की बात करें तो यह ढाई लाख पाउंड यानि 2.5 करोड़ रु. के करीब है। 

PunjabKesari

प्रिंसेस यूजिनी

प्रिंसेस यूजिनी, क्वीन की पोती और प्रिंस एंड्रयू की बेटी हैं। उनके पति जैक ब्रुकबैंक ने उन्हें एंगेजमेंट में एक बड़ा पेडप्राडाचा सैफ्फाइर डायमंड (padparadscha sapphire) जिसके आसपास 10 ब्रीलियेंट कट और 2 पियर कट डायमंड जड़े थे। इस खूबसूरत रिंग की कीमत करीब 1 लाख पाउंड यानि करीब 1 करोड़ रु. है। 

प्रिंसेस मार्गरेट

क्वीन की छोटी बहन प्रिंसेस मार्गरेट की शादी फोटोग्राफर एंथनी चार्ल्स रॉबर्ट आर्मस्ट्रांग-जोन्स से हुई जिन्हें लोग लॉर्ड स्नोडन से जानते हैं। लॉर्ड स्नोडन ने मार्गरेट को खूबसूरत रूबी सेंटरपीस वाली फ्लोरल डिजाइन रिंग पहनाई।  इस रिंग की कीमत आज 8 हजार पाउंड यानि करीब 8 लाख रु. तक है।

PunjabKesari

तो यह थी ब्रिटिश परिवार की शाही बहुओं की शाही रिंग्स जो सच में बेहद खूबसूरत थी लेकिन डायना की ब्लू सैफ्फाइर रिंग सबसे अलग खासियत रखती हैं।

Related News