03 MAYFRIDAY2024 6:35:34 PM
Nari

खरमास में इसलिए नहीं होती शादियां, जानिए इस दौरान क्या करें?

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Dec, 2023 06:02 PM
खरमास में इसलिए नहीं होती शादियां, जानिए इस दौरान क्या करें?

सूर्य जब भी किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो वह संक्राति कहलाती है। जब सूर्य धनु राशि में जाते हैं तो उसे धनु संक्राति कहते हैं। आपको बता दें कि धनु राशि बृहस्पति की आग्नेय राशि है और इसमें सूर्य का प्रवेश विशेष परिणाम पैदा होता है इसलिए इसे धनु खरमास भी कहा जाता है। धनु खरमास 16 दिसंबर से शुरु हो चुका है जो 15 जनवरी 2024 तक रहेगा। ऐसे में इस दौरान क्या करना चाहिए क्या नहीं आज आपको इस बारे में बताएंगे और इस दौरान शादियां क्यों नहीं की जाती आपको यह भी बताएंगे। आइए जानते हैं....

खरमास में क्यों नहीं होती शादी?

किसी भी  शादी का सबसे बड़ा उद्देश्य सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। धनु राशि को संपन्नता की राशि माना जाता है। इस समय सूर्य धनु राशि में चला जाता है जिसको सुख-समृद्धि के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस समय यदि विवाह किया जाए तो सुख मिलने के योग कम होते हैं।

PunjabKesari

इस कारण नहीं होते मंगल कार्य 

खरमास में द्विरागमन, कर्णवेध और मुंडन जैसे मंगल कार्य  भी वर्जित होते हैं। धनु राशि यानि की अग्नि भाव में सूर्य का होना ऐसी अवधि में स्थितियां बिगड़ सकती हैं इसलिए इस दौरान किए गए काम रिश्ते खराब करते हैं। 

मुश्किलों का होता है जन्म 

खरमास में नया काम शुरु करने से आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इस समय खर्चे ज्यादा बढ़ सकते हैं। इस अवधि में किए गए काम बीच में रुक जाते हैं। इंसान के ऊपर कर्जा भी चढ़ सकता है या फिर आपका धन बीच में भी फंस सकता है। इसलिए इस दौरान कोई नया काम शुरु नहीं करना चाहिए। 

PunjabKesari

इसलिए नहीं खरीदी जाती संपत्ति 

मान्यताओं के अनुसार, यदि इस महीने में मकान बनाया जाए तो उसका सुख मिलना काफी मुश्किल होगा। यदि ऐसा प्रयास किया जाए तो काम  बीच में बाधाओं के कारण रुक भी सकता है। कभी-कभी दुर्घटनाओं की संभावना भी बन सकती है। इस दौरान बनाए गए मकान आमतौर पर कमजोर होते हैं उसे घर का सुख भी नहीं मिल पाता।

PunjabKesari

नोट: ऊपर दी गई सूचना सिर्फ जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित हैं। 

Related News