26 APRFRIDAY2024 2:42:58 PM
Nari

करीना के लंहगे से ज्यादा स्टाइलिश दुपट्टे पर आया फैंस का दिल, आलिया ने पहना बोल्ड ब्लाउज!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 Apr, 2023 02:26 PM
करीना के लंहगे से ज्यादा स्टाइलिश दुपट्टे पर आया फैंस का दिल, आलिया ने पहना बोल्ड ब्लाउज!

कल शाम अंबानीज के नाम रहीं। जियो वर्ल्ड सेंटर में नीता अंबानी ने आर्ट एंड कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग की जिसमें बी-टाउन, स्पोर्ट्स, बिजनेस और धर्म गुरु तक जुड़ी सारी हस्तियां शामिल रहीं। बी-टाउन का जलवा हर बार की तरह इस बार भी देखने को मिला लेकिन नीता अंबानी की धमाकेदार  ट्रडीशनल एंट्री के आगे तो दीवाज का भी रौब फीका ही दिखा लेकिन कुछ बी-टाउन एक्ट्रेस ने अपनी ड्रैसअप से सबका दिल जीत लिया लेकिन कुछ के फैशन से सब हैरान परेशान ही रहे कि आखिर उन्होंने पहना क्या है।

1. पहले बात करते नवाब की बेगम करीना की - लोगों को करीना का रेड लहंगा बेहद पसंद आया जिसके साथ उन्होंने सैक्सी सा ब्लाउज और स्टाइलिश दुपट्टा कैरी किया था। लंहगे से भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगा लोगों को करीना का दुपट्टा कैरी करने का तरीका जोकि सच में बहुत ही ग्रेसफुल था जबकि करिश्मा साड़ी में नजर आई लेकिन करिश्मा की साड़ी करीना के लहंगे जितनी ग्रैस फुल नहीं दिखी। हालांकि उन्होंने साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए केप स्टाइल जैकेट कैरी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

2. दीपिका पादुकोण अक्सर एयरपोर्ट में भी अपने लुक को स्टाइलिश ही रखती हैं लेकिन इस इवेंट में उन्होंने जो ड्रैस कैरी की वो लोगों को समझ नहीं आई। ना तो दीपिका का मेकअप पसंद किया गया ना ड्रैस। पेंट सूट स्टाइल ड्रेस के साथ उन्होंने लॉन्ग ट्रैल वाला दुपट्टा कैरी किया था।

3. देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इस इवेंट में अपने पति निक जोनस के साथ नजर आई। वेस्टर्न रफ्फल स्टाइल उनकी स्किन शेड ड्रेस काफी अट्रैक्टिव थी लेकिन लोगों को यह ज्यादा ही म़ॉडर्न लगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

4. विद्या बालन भी वैसे ट्रडीशनल ड्रेसअप में ही ज्यादातर नजर आती हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ हटके ट्राई किया जो उन्हें इंडो वेस्टर्न लुक दे रहा था लेकिन यूजर्स को उनका स्टाइल को खासा पसंद नहीं आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

5. अंबानी की दोनों बहुएं भी इस दौरान नजर आई जहां श्लोका ने गोल्डन स्किनी साड़ी के साथ एक्सट्रा साइड दुपट्टा कैरी किया था वहीं राधिका मर्चेंट ब्लैक और व्हाइट इम्ब्रायडरी वाली साड़ी में नजर आई। साड़ी के साथ पल्लू काफी स्टाइल से कैरी किया गया था। लोगों को राधिका का स्टाइल ज्यादा पसंद आया।

PunjabKesari


6. आलिया भट्ट का फैशन भी कुछ कम नहीं था आलिया ने सिल्वर शिमरी साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया लोगों को आलिया की साड़ी लुक अच्छी लगीं बल्कि उनकी सासू मां भी सिल्वर ड्रैस में ही नजर आई जो कि वेस्टर्न स्टाइल में थी। नीतू का लुक भी लोगों को पसंद आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

7. हर बार की तरह ऐश्वर्या को इस बार भी अपने ड्रेस के लिए बोरिंग ही सुनने को मिला। मनीष मल्होत्रा की डार्क ग्रीन सूट में नजर आई एश्वर्या की बेटी भी सूट में ही दिखीं हालांकि ऐश्वर्या की ड्रेस सुंदर थी लेकिन ऐश्वर्या को हर बार एक जैसी लुक में देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

8. दीया मिर्जा ब्लैक मल्टी ड्रेस में नजर आई और कियारा सिद्धार्थ दोनों ही मैचिंग कलर के आउटफिट में नजर आई। कियारा आइवरी फिशकट लहंगे में नजर आई जिसके साथ गोल्डन स्लीव अटैच दुप्ट्टा कैरी किया गया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

9. हेमा मालिनी और हंसिका मोटवानी सिंपल सॉबर साड़ी में दिखीं और सिंपल सॉबर लुक में ही उन्होंने यूजर्स का दिल जीत लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

10. सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशनिस्ता कहा जाता है। इस इवेंट में वह ट्रडीशनल आउटफिट में नजर आई। वेस्ट बेल्ट स्टाइल सूट के साथ सोनम मे एक एक्स्ट्रा लान्ग दुपट्टा कैरी किया था। लेकिन लोगों को सोनम का स्टाइल ज्यादा पसंद नहीं आया।

Related News