23 APRTUESDAY2024 9:24:55 PM
Nari

'जुग-जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज, कियारा-वरुण से ज्यादा लोगों को पसंद आ रहे नीतू-अनिल

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 24 May, 2022 07:32 PM
'जुग-जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज, कियारा-वरुण से ज्यादा लोगों को पसंद आ रहे नीतू-अनिल

करण जौहर की फिल्म 'जुग-जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर,  वरुण के माता-पिता का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में वरुण धवन की जोड़ी कियारा आडवाणी से ज्यादा अनिल कपूर के साथ जम रही है। यह सारी फिल्म एक ड्रामा फैमिली की कहानी को दर्शाती है।

PunjabKesari

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

माता- पिता के किरदार में अनिल-नीतू

 ट्रेलर की शुरुआत वरुण और कियारा की शादी से होती है। जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे अग्नि के फेरे लेते हुए नज़र आते हैं। उसके बाद एक सीन में उनके एक दोस्त कहते हैं कि वह बिना शर्माएं दोनों एक- दूसरे से कुछ मांगे। दोनो एक ही चीज़ मांगते है वो है Devorce। फिल्म के एक पार्टी सीन में वरुण अपने पापा यानी अनिल कपूर से बातें करते हैं, जिसमें दोनो शराब के नशे में होते हैं। बातों-बातों में अनिल कपूर कहते हैं कि "ये बीवीयां शादी के बाद इतनी बौरिंग क्यों हो जाती हैं"। इस पर वरुण कहते है कि "पापा आपने मेरे मुंह की बात छीन ली हैं"। बाद में जब उन्हें पता चलता है कि पिता जी भी उनकी माता नीतू कपूर से तलाक लेना चाहते हैं। इस पर वरुण पूरी तरह शॉक्ड हो जाते हैं।

PunjabKesari

 ट्रेलर को रिलीज के कुछ समय बाद ही इसे 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को लेकर फैंस में भी अलग तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है।  इसे गुड न्यूज वाले डायरेक्टर राज मेहता ने डायरेक्ट किया है, ऐसे में इस फिल्म को लेकर लोग कुछ ज्यादा ही Excited हैं।
 

Related News