27 APRSATURDAY2024 6:07:11 PM
Nari

Vastu Tip: इन चीजों से न सजाएं अपना घर

  • Updated: 09 May, 2017 07:11 PM
Vastu Tip: इन चीजों से न सजाएं अपना घर

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन): घर को सजाने के लिए हम लोग अक्सर उन चीजों को ही खरीदते हैं जो हमें देखने में अच्छी लगती हैं। तस्वीरें,मूर्तियां या फिर इसके अलावा और भी बहुत सी  चीजें  हैं जिनको हम डैकोरेशन के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन हर सामान का अपना मतलब होता है। जिनको घर मे रखने से नैगेटिव एनर्जी आती है और परिवार में भी परेशानी आनी शुरू हो जाती है। इनको घर में न रखने में ही भलाई है। 


ताज महल
सफेद संगमरमर के बने छोटे-छोटे ताजमहल देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। कुछ लोग तो इनसे घर सजाते हैं लेकिन इनको घर में रखने से नाकारात्मक ऊर्जा आती है। 


नटराज की मूर्ति
यह मूर्ति ज्यादातर डांसर रखते हैं लेकिन ऐसी मूर्ति को अपने घर पर रखने से बचना चाहिए।
 

पानी का फुव्वारा
आपने घर में पानी का फुव्वारा या इससे मिलती-जुलती कोई तस्वीर लगा रखी है तो इसे हटा दें। वास्तु के अनुसार इससे पैसे में कमी आती है। 


जंगली जानवर
कुछ लोग घर में हाथी,घोड़े या फिर जंगली जानवरों की मूर्तियां रखते हैं। इससे परिवार के सदस्यों का मानसिकता पर बुरा असर पड़ता है। 
 

Related News