06 MAYMONDAY2024 3:32:10 PM
Nari

आरती के बाद एक और टीवी एक्ट्रेस बनेगी दुल्हन, क्या मुस्लिम बायफ्रेंड के लिए पंजाबी कुड़ी बदलेगी धर्म?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Apr, 2024 05:36 PM
आरती के बाद एक और टीवी एक्ट्रेस बनेगी दुल्हन, क्या मुस्लिम बायफ्रेंड के लिए पंजाबी कुड़ी बदलेगी  धर्म?

बिग बॉस फेम आरती सिंह की शादी को लेकर मची धूम के बीच एक और गुड न्यूज सामने आई है। अब टीवी का एक फेमस कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस कपल के वेडिंग की खबर सामने आने के बाद लोगों के मन में सवाल यह उठ रहा है कि क्या पंजाबी कुड़ी प्यार के लिए अपना धर्म बदल देगी? तो चलिए बताते हैं इस कपल के बारे में

हम बात कर रहे हैं क्यूट कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी की। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनकी जाेड़ी बंहद पसंद भी की जाती है। अब खबर है कि दोनों जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। एक्टर ने खुद इस बात का हिंट दिया है, उन्होंने बातों- बातों में यह भी बता दिया है इसी साल वह  जैस्मिन को अपना हमसफर बना लेंगे।


 इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ एक बातचीत के दौरान अली गोनी ने अपनी वेडिंग प्लान बताया। उन्होंने कहा- “मेरी मम्मी बोल रहीं हैं कि शादी कर लो। जैस्मिन भी रेडी है, मैं भी रेडी हूं। लेकिन बात ये है कि मैं चाहता हूं आप लोग जल्दी सुनो की हम शादी करने जा रहे हैं। इस साल में हम शादी कर लेगें शायद।”जैस्मिन भसीन ने भी भारती सिंह के पॉडकास्ट में शादी को लेकर हिंट दिया था। 

 एक्ट्रेस ने कहा था कि किसी न किसी दिन शादी करनी ही होगी। जान उनके लिए सही समय आएगा तब वो शादी कर लेंगी। जैस्मिन भसीन जहां पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है तो वहीं अली गोनी मुस्किल है। अलग- अलग धर्म होने के चलते दोनों कई बार निशाने पर भी रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि शादी के बाद जैस्मीन अपना धर्म बदल लेगी। हालांकि इन दोनों को देखकर ये कहा जा सकता है कि इनके लिए प्यार से बढ़कर कुछ नहीं है। 
 

Related News