02 MAYTHURSDAY2024 3:19:11 AM
Nari

बिना तोड़- फोड़ के दूर होगा घर का Vastu Dosh, बस अपना लें ये 4 आसान उपाय

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 19 Apr, 2024 03:05 PM
बिना तोड़- फोड़ के दूर होगा घर का Vastu Dosh, बस अपना लें ये 4 आसान उपाय

अगर घर में वास्तु दोष हो तो जीवन में कई सारी समस्याएं आ सकती है। वास्तु एक्सपर्ट्स के मुताबिक वास्तु दोष घर के सदस्यों को खराब स्वास्थ्य, करियर में परेशानियां, धन की हानि और व्यापार में असफलता जैसी दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन कई लोग वास्तु दोष होते हुए ज्यादा कुछ करते नहीं इसे ठीक करने के लिए क्योंकि घर के तोड़-फोड़ और खर्चा अलग से पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं ऐसे 4 उपाय जिससे घर की तोड़-फोड़ भी नहीं करनी पड़ेगी और घर का वास्तु दोष भी ठीक हो जाएगा।

घर के ईशान कोण में रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का उत्तर पूर्वी कोना जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है, को एक्टिव करना चाहिए। इस दिशा में आप उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर, नदियों या उगता सूरज की तस्वीर लगा दें। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होगा।

किचन के वास्तु दोष के लिए करें ये उपाय

अगर आपकी रसोई वास्तु के अनुसार गलत जगह पर है तो आप अग्नि कोण में लाल बल्ब लगा सकते हैं। इसे हर रोज सुबह शाम जलाएं। ऐसा करने से रसोई का वास्तु दोष दूर हो जाएगा और घर में समृद्धि आएगी।

PunjabKesari

घर के पश्चिम दिशा में करें ये काम

अगर आपके घर के पश्चिम दिशा में कोई वास्तु दोष है तो इसके लिए इस दिशा में शनि यंत्र की स्थापना कर सकते हैं। ऐसा करने से शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

PunjabKesari

इस दिशा में लगाएं गणेश जी की मूर्ति

अगर आपके घर में अग्नि कोण में वास्तु दोष है तो इस दिशा में आप गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन-समृद्धि की कोई कमी नहीं होगी। परिवार के बीच प्रेम भाव बना रहेगा। नौकरी और बिजनेस में भरपूर सफलता मिलेगी।

PunjabKesari

Related News