29 APRMONDAY2024 6:28:50 PM
Nari

वास्तु के अनुसार खिड़की के पास पड़ी ये चीजें घर पर लाती हैं कंगाली, जानें आप भी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 13 Apr, 2024 02:21 PM
वास्तु के अनुसार खिड़की के पास पड़ी ये चीजें घर पर लाती हैं कंगाली, जानें आप भी

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है कहते हैं के घर का निर्माण करते समय या दरवाजों और खिड़कियों बनाते समय हमें वास्तु का खास धयान रखना चाहिए। दरअसल, दरवाजों और खिड़कियों से ऊर्जा अंदर और बाहर प्रवाहित होती है। इसलिए हमेशा कुछ विशिष्ट दिशाएं हैं जहां खुला स्थान या खिड़कियां रखनी चाहिए। सिर्फ यही नहीं बल्कि खिड़कियों के पास कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए। इसी के साथ चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आपको क्या रखना चाहिए और क्या नहीं।

वास्तु उपाय-
- खिड़की के सामने डिश या एन्टीना लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। जिसका प्रभाव घर की आर्थिक स्थिति के साथ साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। 

- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की खिड़कियां हमेशा इस तरह बनवानी चाहिए कि वो घर के अंदर खुले न की बाहर की ओर। साथ ही इसबात का ध्यान दें कि खिड़कियां खोलते समय उसमें आवाज न हो। 

- वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़की का निर्माण उत्तर दिशा की ओर कराया जाए तो अच्छा होगा। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा कहा जाता है।  ऐसे में उत्तर दिशा में खिड़की होने से घर में बरकत बनी रहती है। 

- खिड़कियों को प्रतिदिन थोड़ी देर के लिए जरूर खोलना चाहिए। इससे घर में अच्छे प्रकाश के साथ सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। 

- पश्चिम दिशा में खिड़कियां रखीं जा सकती हैं। बस ध्यान रखें कि पश्चिम दिशा में छोटी खिड़कियां रखना सबसे अच्छा होता है। यदि पश्चिम में खुली जगह है तो उस दिशा में खिड़कियों से बचना बेहतर है।

- हमें खिड़कियों को दक्षिण-पश्चिम दिशाओं में नहीं रखना चाहिए ।  इस खिड़की से हवा, प्रकाश आदि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
 

Related News