29 APRMONDAY2024 6:57:42 PM
Nari

Vastu Tips: खुशहाली चाहिए तो इस दिशा में रखें पानी का मटका

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Apr, 2024 01:42 PM
Vastu Tips: खुशहाली चाहिए तो इस दिशा में रखें पानी का मटका

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का भी खास महत्व बताया गया है। इस शास्त्र में सभी चीजों को रखने की एक दिशा बताई गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन चीजों को सही दिशा में रखने से इंसान के जीवन में खुशहाली आती है वहीं यदि इसके विपरित यदि इन चीजों को बताई गई दिशा में न रखा जाए तो इंसान को परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इन्हीं चीजों में एक पानी का मटका। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पानी का मटका यदि सही दिशा में न रखा जाए तो नेगेटिविटी का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि पानी का मटका घर की किस दिशा में रखना चाहिए। 

उत्तर दिशा में रखें 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मिट्टी का घड़ा रखने के लिए उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इस दिशा का संबंध पंच तत्वों यानी की अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी और आकाश में से जल तत्व का संबंध उत्तर दिशा से माना जाता है। ऐसे में यहां पर जल  से जुड़ी चीजें रखने से शुभ फल मिलता है और वरुण देव की कृपा प्राप्त होती है।

PunjabKesari

सुनने की क्षमता होगी मजबूत 

उत्तर दिशा में जल संबंधी चीजें रखने से शरीर को भी फायदा होता है। इससे सुनने की क्षमता मजबूत होती है और आपको किसी तरह का डर भी नहीं सताता। 

धन संबंधी समस्या होगी दूर 

यदि आपको जीवन में किसी तरह की आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है या कामकाज में किसी तरह की बाधा आ रही है तो शाम के समय मिट्टी के घड़े के सामने दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न  होगी और घर से पॉजिटिविटी बढ़ेगी। 

PunjabKesari

खाली न रखें मिट्टी का बर्तन

घर में मिट्टी से बनी चीजों और पानी को पैसे के साथ जोड़ा गया है। माना जाता है कि घर में कभी भी पानी का बर्तन खाली नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी आने लगती है। 

टूटा हुआ मटका न रखें 

घर में टूटा या फिर चटका हुआ मटका भी नहीं रखना चाहिए। टूटा हुआ मटका रखने से दरिद्रता आती है और मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती है।

PunjabKesari

Related News