29 APRMONDAY2024 7:53:22 PM
Nari

घर के मुख्य द्वार पर अजमाएं ये Vastu Tips, आएगी सुख- समृद्धि और खुशहाली

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Apr, 2024 05:27 PM
घर के मुख्य द्वार पर अजमाएं ये Vastu Tips, आएगी सुख- समृद्धि और खुशहाली

हर कोई चाहता है कि उनके घर में खुशहाली और पॉजिटिविटी रहे। लेकिन ये काफी हद तक घर के वास्तु पर निर्भर करता है। जी हां, अगर आपके घर का वास्तु सही नहीं है तो घर के सदस्यों पर इसका असर पड़ता है। घर का मुख्य द्वार को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं, जिसका पालन करने से घर में पॉजिटिविटी आती है और घर में रह रहे लोगों की तरक्की होती है। 

इस दिशा में होना चाहिए घर का मुख्य द्वार

वास्तु शास्त्र के नियमों की मानें तो घर का मुख्य द्वार, उत्तर या उत्तर- पूर्व और पश्चिम दिशा में होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर का मुख्य द्वार इस दिशा में रखने में घर में सुख- समृद्धि आती है। इसके अलावा अगर आप अपने घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में बनाना चाहते हैं तो आप अपने घर के मुख्य द्वार पर वास्तु पिरामिड रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके दरवाजे का वास्तु अच्छा बना रहेगा  और घर में खुशियां आएंगी।

इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर ये वास्तु उपाय भी करने चाहिए

पिटकरी

वास्तु एक्सपर्ट्स के हिसाब से घर के मुख्य द्वार के पायदान के नीचे पिटकरी रखनी चाहिए। इससे हर शनिवार को बदलें। इससे घर में नेगेटिविटी नहीं आएगी।

PunjabKesari

वास्तु देवता यंत्र 

अपने घर के मुख्य द्वार के पास पॉजिटविटी के लिए वास्तु देवता यंत्र रखें। इसे दोष निवारण यंत्र भी कहा जाता है और इसका मतलब निवास/कार्यस्थल से वास्तु के दुष्प्रभावों को दूर करना है। यह किसी के घर या कार्यालय में मौजूद वास्तु दोष के सभी बुरे प्रभावों और बुरे प्रभावों का मुकाबला करता है।

हरे कांच की बोतल

अपने घर के द्वार के लेफ्ट साइड पर हरे कांच की बोतल पानी भरकर रखें। इस पानी को हर सुबह बदल दें। इससे घर की नेगेटिविटी दूर रहेगी।

PunjabKesari

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

हर सुबह अपने घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का पानी छिड़के, इससे वास्तु टिप से मां लक्ष्मी को प्रसन्न होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

PunjabKesari

 

Related News