24 APRWEDNESDAY2024 3:19:55 PM
Nari

सर्जरी हो या किसी चोट के भद्दे निशान, 7 दिनों में दाग हटाएगा ये देसी नुस्खे!

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 05 Sep, 2018 03:13 PM
सर्जरी हो या किसी चोट के भद्दे निशान, 7 दिनों में दाग हटाएगा ये देसी नुस्खे!

बचपन में खेल-खेल में चोट लगना आम बात है। इन चोटों के घाव तो भर जाते हैं। मगर इनके निशान नहीं मिटते। चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से पर पड़े चोट के निशान देखने में बहुत गंदे लगते हैं। इन निशानों का असर हमारी मानसिकता पर भी पड़ता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग खूूबसूरत दिखने और चोट का निशान मिटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट, सर्जरी करवाते हैं लेकिन इन सब में बहुत खर्चा हो जाता है। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके आसानी से चोट के निशानों को मिटा सकते हैं। 

 

तो चलिए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं जो 7 दिनों में पुरानी से पुरानी चोट के निशान गायब कर देंगी। 

 

1. चंदन

PunjabKesari
चेहरे की चोट के निशान मिटाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल और 2 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर कम से कम 1 घंटे के लिए लगाएं। हफ्ते में 3 बार एेसा करने से चोट के निशान गायब होने लगेंगे। 

 

2. नींबू
चोट के निशान को गायब करने के लिए नींबू पेस्ट बैस्ट है। नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं जो चोट के निशानों को हल्का करने में सहायक होते हैं। मगर ध्यान रहें कि नींबू को ज्यादा ना रगड़े। 

 

3. शहद

PunjabKesari
स्किन पर शहद लगाने से डेड टिशू और सैल्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। रोजाना शहद की कुछ बूंदे चोट के निशान पर लगाने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लेगेगा। 

 

4. खीरा
खीरा सूखी त्वचा में नमी लाने का काम करता है। स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ ही खीरा चोट के निशान मिटाने में भी सहायक है। 

 

5. एलोवेरा 

PunjabKesari
एलोवेरा जेल वैसे भी फेस के लिए बहुत ही फायदेमंद है। एलोवेरा जेल को दाग पर लगाएं। रात को इसका इस्तेमाल करने से जल्द फायदा मिलेगा।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News