25 APRTHURSDAY2024 1:30:05 AM
Nari

घर पर कर रही है फेशियल तो स्किन के हिसाब से ट्राई करें ये होममेड फेस मास्क

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 Apr, 2018 03:27 PM
घर पर कर रही है फेशियल तो स्किन के हिसाब से ट्राई करें ये होममेड फेस मास्क

घरेलू फेस पैक : बढ़ते प्रदूषण के कारण अब फेशियल कराना बहुत जरूरी हो गया है। इससे चेहरे से गंदगी साफ हो जाती है साथ ही में डेड स्किन से भी राहत मिलती है। इसे कराने के बाद चेहरा खूबसूरत और खिला-खिला लगने लगता है। कुछ लड़कियां इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहती और इसे घर पर ही कर लेती है। इसके एक स्टेप में फेस मास्क की जरूरत होती है जिसे आप अपनी स्किन के हिसाब से घर पर भी बना सकती है। आइए जानिए किस तरह बनाएं स्किन के हिसाब से फेस मास्क।

होममेड फेस मास्क टिप्स 

एक्ने वाली स्किन

PunjabKesari
एक्ने वाली स्किन के लिए ग्रीन टी का बना मास्क काफी बढ़िया उपाय है। इसमें पाए जाने वाले तत्व एक्ने के निशान को भी खत्म करने में मदद करते हैं। इस मास्क को तैयार करने के लिए आधे छोटे कप पानी में 1 ग्रीन टी बैग उबाल लें। फिर इसे ठंडा करके छान लें और फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगा कर 2 मिनट तक मसाज करें और सूखने तक लगा रहने दें।



ड्राई स्किन


ड्राई स्किन के लिए केले, शहद या दही से बना मास्क ट्राई करें। इसे बनाने के लिए आधे केले को मैश कर लें और उसमें इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद या दही का मिलाएं। इसे लगाने से फेस साफ और ग्लो करने लगेगा।



ऑयली स्किन

PunjabKesari
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपके लिए मुल्तानी मिट्टी और शहद से बना मास्क बैस्ट है। इसे बनाने के लिए 1 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 बड़े चम्मच शहद अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाने से ऑयली स्किन से भी राहत मिलेगी।



कॉम्बिनेशन स्किन


जिन लड़कियों की टी-जोन ऑयली और बाकी का चेहरा ड्राई होता है। उनकी स्किन को कॉम्बिनेशन स्किन कहते हैं। ऐसी स्किन के लिए दही का मास्क काफी फायदेमंद रहता है। 1 बड़े चम्मच दही में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इसे नार्मल स्किन वाली लड़कियां भी इस्तेमाल कर सकती हैं।


डल स्किन 

PunjabKesari
अगर आपको अपनी स्किन डल लगती है तो पके पपीते का बना मास्क ट्राई करें। इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच पपीते के गूदे में 1 बड़ा चम्मच दहीं मिलाएं। इसे लगाने के बाद फेस ग्लो करने लगेगा।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News