29 APRMONDAY2024 2:36:31 PM
Nari

कम हाइट का भी मिल गया इलाज!

  • Updated: 07 Nov, 2016 03:30 PM
कम हाइट का भी मिल गया इलाज!

ज्यादातर लोग अपने कम हाइट को लेकर काफी परेशान रहते है, जिनमें से कुछ बच्चों की हाइट समय से पहले ही बढ़ने से रूक जाती है, जिसका कारण शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व न मिलना और हार्मोन की गड़बड़ी हो सकता है। हाइट बढ़ाने में ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन यानी एचजीएच का योगदान होता है और यह पिट्युटरी ग्लैंड से निकलता है। यहीं कारण है कि शरीर को सही प्रोटीन और न्यूट्रिशन न मिलनेे की वजह से शरीर का विकास नहीं हो पाता और हाइट छोटी ही रह जाती है। अगर आप भी कम हाइट की समस्या से परेशान है तो आज हम आपको एक नुस्खा बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपनी हाइट बढ़ा सकते है।  

 


सामग्री 

- अश्वगंधा चूर्ण।
- काले तिल
- खजूर
- गाय का घी

 

बनाने की विधि

सबसे पहले 1 से 2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण और 1 से 2 ग्राम काले तिल को पीसकर चूर्ण बना लें। अब इस चूर्ण में खजूर और 5 से 20 ग्राम गाय का घी मिला लें। अब इस पेस्ट को महीने भर खाएं। इससे काफी लाभ मिलेगा। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 

Related News