15 MAYWEDNESDAY2024 11:04:50 PM
Nari

भारत की इन जगहों पर नहीं निकलता सूरज, 12 महीने होती रहती है बारिश

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 29 Apr, 2024 01:42 PM
भारत की इन जगहों पर नहीं निकलता सूरज, 12 महीने होती रहती है बारिश

गर्मियों ने दस्तक दे ही है। ऐसे में जहां तपती गर्मी ने जान निकाल रखी है, कई लोग पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। लेकिन अगर आप पहाड़ों के अलावा गर्मी से छुटकारा पाने कहीं और जाना चाहते हैं तो बता दें आप गर्मियों में कुछ जगहों पर बारिश का भी मजा ले सकते हैं। जी हां, भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर 12 महीने बारिश होती रहती है। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में...

मेघालय

ये भारत का नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश और नम इलाका है। यहां करीब 11, 871 मिलीमीटर बारिश होती है। आप यहां बिना छाता लिए घर से बाहर नहीं निकल सकते, वरवा भिग कर ही वापस आएंगे। बंगाल की खाड़ी की वजह से मासिनकाम में बहुत ज्यादा नमी है और 1491 मीटर की ऊंचाई वाले खासी पहाड़ियों की बदौलत ये नमी ज्यादा हो जाती है। सबसे अच्छी बात ये है यहां पर खूब हारियाली होती है। हालांकि ज्यादा बारिश के चलते सूरज बेहद कम नजर आता है और कई बारी बिजली भी घुल रहती है। ऐसे में अगर आप बारिश का मजा लेना चाहते हैं और शहर की बिजी लाइफ से कटना चाहते हैं तो यहां जरूर आएं।

चेरापूंजी

बारिश के मामले में ये दुनिया पर दूसरे नंबर पर है। चेरापूंजी शिलौंग से लगभग 58 किमी की दूरी पर है। चेरापूंजी का मतलब होता है लैंड ऑफ ऑरेंज। यहां पर अकसर रात के समय बारिश होती है। वहीं ये जगह अपने पुलों के लिए भी जानी जाती है।

PunjabKesari

अगुम्बे

कर्नाटक का ये छोटा सा शहर में हर साल लगभद 7,691 मिलीमीटर बारिश होती है। यहां चारो ओर हारियाली की चादर दिखाई देती है। यहां का एवरेज टेंपरेचर 23.5 डिग्री सेलसियस है।  अगर आप यहां के खूबबसूरत नजरों का मजा लेना चाहते हैं तो नवंबर से जनवरी के बीच जाएं। यहां पर मौजूद सोमेश्वर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और साउथ के कई सारे मशहूर तीर्थ स्थानों के भी दर्शन कर सकते हैं।

महाबलेश्वर

भारत में सबसे ज्यादा बारिश होने वाले स्थानों में महाराष्ट्र का महाब्लेश्वर भी है। यहां पर सालभर में 5,618 मिलीमीटर बारिश होती है। ये वेस्टर्न घाट के काफी करीब स्थित है। वैसे तो यहां पर पूरे साल बारिश होती है, लेकिन मानसून के महीने में यहां भारी बारिश होती है। मुंबई से महाबलेश्वर की ड्राइव लगभग 5 घंटे की है। खूबसूरत वादियों के अलावा आपको यहां पर ऐतिहासिक मंदिर भी है। इसके अलावा यहां वेन्ना लैक है जो टूरिस्ट को खूब लुभाता है।

PunjabKesari

गंगटोक

सिक्किम का राजधानी गंगटोक में सालभर में 3,737 मिलीमीटर बारिश होती है। गंगटोक में कई शानदार बिल्डिंग बन चुकी हैं जिस वजह से ये शहर अब पहले के मुकाबले काफी मॉडर्न हो गया है। Rumtek and Tsomgo Lake और Khangchendzonga national park टूरिस्ट के लिए बेहतरीन जगह है। गंगटोक घूमने के लिए बरसात का मौसम सबसे सही समय होता है।

PunjabKesari


 

Related News