15 MAYWEDNESDAY2024 10:00:36 AM
Nari

आइडल बॉयफ्रेंड है Hrithik Roshan , 12 साल छोटी गर्लफ्रेंड फंसी भीड़ में तो यूं संभाला

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 29 Apr, 2024 02:25 PM
आइडल बॉयफ्रेंड है Hrithik Roshan , 12 साल छोटी गर्लफ्रेंड फंसी भीड़ में तो यूं संभाला

त्रतिक रोशन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। तलाक के बाद एक्टर को वापस से प्यार मिल गया है। अकसर वो अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ घूमते- फिरते नजर आते हैं। पार्टी अटेंड करने से लेकर वो कई सारी डेट्स में भी जाते हैं। हाल ही में उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ एक बार फिर से स्पॉट किया गया। इस दौरान त्रतिक सबा पर खूब प्यार लुटाते दिखे। डिनर पार्टी के बाद दोनों जब बाहर आए तो बेहद खुश लग रहे थे। इस दौरान सबा ने डीप नेक टॉप के साथ ट्राउजर पेयर किया था। स्लीक हेयर बन और ग्लोइंग मेकअप में वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं कैजुअल लुक में एक्टर भी हैंडसम लगे। डिनर डेट की उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।


आइडल बॉयफ्रेंड है त्रतिक रोशन

इस पावर कपल को देखकर रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान त्रतिक ने एक आइडल बॉयफ्रेंड की तरह अपनी लेडी लव को प्रोटेक्ट किया। गर्लफ्रेंड के लिए त्रतिक का ये प्रोटेक्टिव नेचर फैंस को भी बहुत पसंद आया।

यूजर्स ने दिया मिक्सड रिएक्शन

इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। वो कह रहे हैं कि पार्टनर हो तो त्रतिक जैसा हो।

PunjabKesari

वहीं कुछ लोगों ने एक्टर को ट्रोल कर दिया- 'जिसका ख्याल रखना चाहिए था, तब उसका ख्याल रखा नहीं। '

PunjabKesari

वहीं एक अन्य ने कहा- 'कैमरे के सामने सब ख्याल रखते हैं'।

PunjabKesari

इससे पहले  एक्टर ने साल 2000 में   Sussanne Khan से शादी की थी। उनके 2 बेटे रिदान और रेहान हैं। हालांकि 14 साल बाद उनकी शादी टूट गई थी। 

वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो त्रतिक बहुत जल्द वॉर 2 में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
 

Related News