29 APRMONDAY2024 9:24:22 PM
Nari

Navratri 7 Day Bhog: गुड़ का मालपुआ, नोट करें रेसिपी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 Oct, 2023 12:17 PM
Navratri 7 Day Bhog: गुड़ का मालपुआ, नोट करें रेसिपी

नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि का होता है। मान्यता है कि ये अपने भक्तों को काल से बचाती है। माता को इस गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है, इससे उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आप मां कालरात्रि को गुड़ के मालपुए का भोग लगा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी....

PunjabKesari

सामग्री

गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)- आधा कप 
गेहूं का आटा- आधा चम्मच
सौंफ- आधा चम्मच
इलायची पाउडर- 3/4 चम्मच
फ्रूट सॉल्ट- आधा चम्मच
देसी घी-आधा चम्मच
इलायची पाउडर- आधा चम्मच
पिस्ता- कटा हुआ

गुड़ के मालपुए बनाने की विधि...

1. गुड़ का मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन- स्टिक पैन में एक चौथाई पानी गर्म करके उसमें गुड़ डालकर पिघलाएं।
2. गुड़ के पिघल जाने के बाद गैस बंद कर दें और गुड़ को ठंडा करने के लिए इसे एक अलग बर्तन में निकाल लें।
3.अब इसमें गेहूं का आटा और सौंफ डालकर अच्छी तरह से मिलाएं ताकि कोई गांठ न बनें।
4. इसमें इलायची पाउडर, फ्रूट सॉल्ट और 2 चम्मच पानी डालकर इसे हल्का- हल्का चलाकर मिला लें।
5. अब एक नॉन- स्टिक तवा गरम करके उस पर घी लगाकर चिकना करें।
6. तवे पर छोटा चम्मच घोल डालकर गोला बनाकर समान रूप से फैला लें। इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक घी में पकाएं।
7. इसी तरह बचे हुए मिश्रण से सारे मालपुआ बना लें। अब इसमें इलायची पाउडक और पिस्ते से गर्निश करें।
8. आपके टेस्टी गुड़ के मालपुआ भोग लगाने के लिए तैयार हैं।

PunjabKesari

Related News